फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Congressmen put a lock on IFFCO

कांग्रेसियों ने इफको पर जड़ा ताला

Fri, 29 Oct 2021 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Congressmen put a lock on IFFCO
इटावा। कांग्रेसियों ने शुक्रवार को नई मंडी स्थित इफको किसान सेवा केंद्र पर धरना दिया। किसानों की समस्या के प्रति उदासीनता बरतने से नाराज कांग्रेसियों ने दोपहर बाद इफको सेवा केंद्र पर ताला लगा दिया।
विज्ञापन

केंद्र में अंदर मौजूद तीन कर्मचारी दो घंटे तक बंद रहे। इसके बाद प्रशासनिक अफसरों का आश्वासन मिलने के बाद ही ताला खोला गया। कांग्रेस कार्यकर्ता किसानों की खाद की समस्या को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन देने के बाद नई मंडी पहुंचे।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष मलखान सिंह यादव के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल सहकारी समितियों एवं किसान सेवा केंद्रों का निरीक्षण करते हुए मंडी परिसर में किसान सेवा केंद्र पर जा पहुंचा। वहां मौजूद किसानों ने बताया कि लगभग आठ दिन से किसान सेवा केंद्र पर खाद नहीं पहुंची है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोजाना किसान आकर लौट जाते हैं। जब किसान सेवा केंद्र से संबंधित अधिकारियों से पूछा तो उन्होंने कहा कि जब हमें खाद ही नहीं मिल रही, हम कहां से किसानों को खाद उपलब्ध कराएं।
किसी किसान को 20 बोरी की आवश्यकता है वहां उसे दो बोरी देकर वापस भेज दिया जाता है। कांग्रेसी किसानों के साथ धरने पर बैठ गए। जब कोई अधिकारी किसानों की बात सुनने नहीं पहुंचा तो कांग्रेस के शहर अध्यक्ष पल्लव दुबे और अन्य ने केंद्र के गेट पर ताला जड़ दिया।
दो घंटे तक तीन कर्मचारी अंदर बंद रहे। इसके बाद एसडीएम सदर एन राम, सीओ सिटी दवरेेश कुमार और एआर कोआपरेटिव सुरेश कुमार वार्ता करने पहुंचे। उन्होंने आश्वासन दिया कि दो दिन के अंदर खाद पहुंच जाएगी। इसके बाद ही कांग्रेसियों ने ताला खोला।
धरना प्रदर्शन में शहर अध्यक्ष के अलावा मोहम्मद राशिद खान, उदय भान सिंह यादव, कोमल सिंह कुशवाहा, संजय दोहरे, आरबी सिंह पाल, आलोक यादव, अरुण यादव, संजय तिवारी, हंसमुखी संखवार, करन सिंह राजपूत, आनंद वर्मा, आसिफ जादरान, मेहरबान सिंह यादव, मनोज दीक्षित, विष्णु कांत मिश्रा, रीना यादव आदि लोग उपस्थित रहे।
खाद न मिलने से खफा किसानों का प्रदर्शन
इटावा। खाद वितरण में प्रशासनिक बदइंतजामी को लेकर किसानों का विरोध शुरू हो गया है। शुक्रवार को किसान सेवा समिति सिरसा में डीएपी न मिलने से किसानों ने करीब तीन घंटे तक विरोध प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। इसके बाद सचिव ने खाद वितरण बंद करा दिया।
किसानों का एक घंटे लगातार विरोध प्रदर्शन चला। कोई अफसर किसानों का दर्द जानने मौके पर नहीं पहुंचा। काफी संख्या में एकत्रित किसानों का कहना है कि कई दिनों से चक्कर लगा रहे हैं और डीएपी नहीं मिल रही है।
सोसाइटी पर खाद का स्टाक तो पहुंचा है, लेकिन कालाबाजारी की जा रही है। क्षेत्रीय प्रभावशाली लोगों को खाद उपलब्ध कराई जा रही है। लघु सीमांत किसान लाइन में लगकर सारा दिन इंतजार कर निराश होकर लौट रहे हैं।
किसानों ने समिति पर खाद की कालाबाजारी का आरोप लगाते हुए कहा कि सचिव चहेते लोगों को खाद दे रहे हैं। ई-पॉस मशीन एक तरफ रखकर अंगूठा लगवा रहे हैं। जिससे स्टाक में आई हुई खाद प्रभावशाली किसानों को ही मिल रही है।
किसान रामआसरे ने आरोप लगाया कि आठ दिन पहले चेक ली गई, लेकिन खाद अभी तक नहीं मिली। किसान गोविंद सिंह राठौर, प्रदीप कुमार, आदित्य तिवारी, मुलायम सिंह ने कालाबाजारी को लेकर बैंक के अंदर प्रदर्शन किया।

आरोप लगाया कि रात के समय खाद का वितरण किया जाता है। सचिव ने फोन नहीं उठाया। एडीसीओ सत्येंद्र ने बताया कि भीड़भाड़ से परेशानी तो है, लेकिन खाद किसानों को मिल रही है। किसान गलत आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed