फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Congressmen arrived to know the condition of the rape victim

Etawah News: दुष्कर्म पीड़िता का हाल जानने पहुंचे कांग्रेसी

Fri, 14 Jul 2023 12:27 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Fri, 14 Jul 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
Congressmen arrived to know the condition of the rape victim
फोटो 07:::::आयुर्विज्ञान विवि परिसर में रेप पीड़ित मासूम से मिलने के लिए अधिकारी से कांग्रेसियों की होती नोकझोंक। संवाद
विज्ञापन



- नौ जुलाई को मैनपुरी में सात साल की मासूम से हुआ था दुष्कर्म







संवाद न्यूज एजेंसी

इटावा। नौ जुलाई को मैनपुरी में दुष्कर्म का शिकार हुई मासूम का हाल लेने आयुर्विज्ञान विवि पहुंचे कांग्रेसियों की प्रशासनिक अधिकारियों से नोकझोंक हो गई। कुछ देर बाद अधिकारियों ने दुष्कर्म पीड़िता और उसके परिजनों से कांग्रेसियों को मिलने दिया। पदाधिकारियों ने उन्हें ढांढस बांधते हुए हर तरह की मदद का आश्वासन दिया ।





कांग्रेस पार्टी का प्रतिनिधिमंडल प्रदेश महासचिव प्रकाश प्रधान के नेतृत्व में आयुर्विज्ञान संस्थान सैफई में पीड़ित मासूम से मिलने के लिए पहुंचा। यहां तैनात प्रशासनिक अधिकारियों ने पदाधिकारियों को मिलने से रोका तो नोकझोंक हो गई। हालांकि कुछ देर के बाद अधिकारियों ने प्रतिनिधिमंडल को जाने दिया। जिलाध्यक्ष मलखान सिंह ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल ने बेटी के परिजनों को न्याय दिलाने के लिए उनके साथ खड़े होकर लड़ाई लड़ने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी मैनपुरी से मिलकर बेटी को न्याय दिलाने के साथ पीड़िता को 25 लाख मुआवजे देने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल अपनी पूरी रिपोर्ट प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी एवं प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खबरी एवं प्रांतीय अध्यक्ष योगेश दीक्षित को सौंपेगा। प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश महासचिव प्रकाश प्रधान, प्रदेश सचिव मोहम्मद राशिद खान, ममता राजपूत, विनीता शाक्य, अरुण यादव, कोमल सिंह कुशवाहा, सचिन संखवार, आसिफ जादरान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed