फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Congress has called for a 'Save Votes, Save the Nation' mega-rally.

Etawah News: कांग्रेस ने वोट बचाओ, देश बचाओ महारैली का किया आह्वान

Tue, 27 Oct 2026 11:38 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Tue, 27 Oct 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Congress has called for a 'Save Votes, Save the Nation' mega-rally.
फोटो 20:::प्रेसवार्ता करते कांग्रेस के ऑर्ब्जवर। संवाद
इटावा। एक नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली वोट बचाओ, देश बचाओ महारैली को लेकर मंगलवार को कांग्रेस के जिला कार्यालय पर एआईसीसी ऑब्जर्वर आरसी चौधरी और पीसीसी ऑब्जर्वर प्रकाश प्रधान ने प्रेसवार्ता की।
विज्ञापन

इसमें उन्होंने सभी से बड़ी-बड़ी संख्या में इस महारैली में शामिल होने का आह्वान किया। प्रेसवार्ता में बताया कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और विपक्षी इंडिया गठबंधन ने इस जन मार्च का एलान किया है। महारैली का उद्देश्य लोकतंत्र व संविधान की रक्षा और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग है। नेताओं ने भाजपा सरकार पर हर राज्य में वोट-चोरी का आरोप लगाया। उन्होंने हर मताधिकार वाले नागरिक को महारैली में हिस्सा लेने की अपील की।
विज्ञापन

राहुल गांधी को लोकतंत्र और संविधान बचाने वाला एकमात्र नेता बताया गया। दोनों नेताओं ने कांग्रेस पदाधिकारियों से दिल्ली पहुंचने का आह्वान किया। उन्हें अधिक संख्या में राहुल गांधी को समर्थन देने को कहा। यह देश के लोकतंत्र और संविधान को बचाने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। बैठक में जिलाध्यक्ष आशुतोष दीक्षित, शहर अध्यक्ष मोहम्मद राशिद, पूर्व जिलाध्यक्ष मलखान सिंह यादव आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed