{"_id":"615dee0b8ebc3e626b5966f8","slug":"congrees-etawah-news-knp656738344","type":"story","status":"publish","title_hn":"नारेबाजी और चक्का जाम कर रहे कांग्रेसी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारेबाजी और चक्का जाम कर रहे कांग्रेसी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। लखीमपुर में किसानों से मिलने जाते समय कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी के विरोध कांग्रेस कार्यकर्ता तीसरे दिन भी नगर पालिका गेट पर धरने पर बैठे। प्रियंका की रिहाई की मांग को लेकर कांग्रेसी शास्त्री चौराहे पर चक्का जाम करने पहुंचे। शास्त्री चौराहे पर नारेबाजी करते हुए 25 मिनट चक्का जाम किया। इसके बाद पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान चौराहे पर लगे जाम को पुलिस ने खुलवाया।
कांग्रेस जिला अध्यक्ष मलखान सिंह यादव और शहर अध्यक्ष पल्लव दुबे के नेतृत्व में कार्यकर्ता धरना स्थल से शास्त्री चौराहा की ओर चल पड़े। वहां उपस्थित कोतवाली पुलिस ने कार्यकर्ताओं को रोकने का प्रयास किया। कार्यकर्ताओं ने शास्त्री चौराहे पर पहुंचकर नारेबाजी करते हुए सड़क पर बैठकर चक्का जाम कर दिया। वहां उपस्थित एसडीएम सदर सिद्घार्थ ने आकर सभी को गिरफ्तार कर पुलिस लाइन भेज दिया।
कार्यकर्ताओं ने कहा जब तक प्रियंका गांधी पर लगाए गए मुकदमे वापस नहीं लिए जाते यह आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान आशुतोष दीक्षित, कोमल सिंह कुशवाहा, प्रशांत तिवारी, वाचस्पति द्विवेदी, संजय तिवारी, आलोक यादव, अरबी सिंह पाल, सुरेश शाक्य, अवनीश वर्मा, शमशाद अंसारी, सनी कश्यप, राज कुमार दीक्षित समेत तमाम कांग्रेसी मौजूद रहे।