फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Concerned with Corona, saints are doing special sadhna on the Chambal coast

कोरोना से चिंतित संत चंबल तट पर कर रहे विशेष साधना

Sat, 25 Apr 2020 11:16 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2020 11:16 PM IST
विज्ञापन
Concerned with Corona, saints are doing special sadhna on the Chambal coast
फोटो संख्या 04 चम्बल तट पर विशेष साधना करते आचार्य संसघ - फोटो : ETAWHA
इटावा। कोरोना वायरस से फैली महामारी से संत समाज भी चितिंत हैं। इसे लेकर संत सामज चंबल तट स्थित श्री महामृत्युजंय तीर्थ क्षेत्र पर आचार्य108 सौभाग्य सागर महाराज के निर्देशन में आचार्य108 सुरत्न सागर महाराज अपने संसघ समेत विशेष आराधना कर रहे हैं। यह सुबह 5 बजे से लेकर 9:30 बजे तक चलती है। इस दौरान श्रीजी का अभिषेक, शांतिधारा की जाती है। संसघ में शामिल 8 साधू व साध्वी जिनेंद्र भगवान के समक्ष विशेष आराधना करते हैं। दोपहर को प्रतिक्त्रस्मण और शाम को स्वाध्याय और प्रतिक्त्रस्मण किया जा रहा है। इस दौरान महामृत्युजंय जाप भी चल रहा है।
विज्ञापन

संत समाज का कहना है कि यह वैश्विक महामारी किसी का धर्म, जाति और मजहब नहीं पूछती है, जो भी इसकी चपेट में आ रहा है, शिकार होता जा रहा है। इससे बचने के लिए शासन एवं जिला प्रशासन के नियमों का पालन करें। एक दूसरे से दूरी बनाएं रखें। घरों से भी कम से कम निकलें। घरों में ही पूजा-अर्चना करे और स्वस्थ रहे। अनुराग जैन ने बताया कि मंदिर परिसर को जिला प्रशासन के निर्देश पर बंद हैं। केवल साधु-संत ही हैं और एक दूसरे से दूरी बनाकर अपनी साधना में लीन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed