फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Company is doing survey to tell the capacity of Chambal bridge

Etawah News: चंबल पुल की क्षमता बताने के लिए कंपनी कर रही सर्वे

Wed, 12 Jul 2023 12:34 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Wed, 12 Jul 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
Company is doing survey to tell the capacity of Chambal bridge
उदी। मध्यप्रदेश सीमा पर स्थित चंबल पुल का मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद अब कंपनी की ओर से पुल की क्षमता का आकलन किया जा रहा है। सर्वे पूरा होने के बाद प्रशासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी। उसके आधार पर ही वाहनों का आवागमन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन




करीब एक माह पहले चंबल पुल का एक खंभा दरकने से वाहनों का आवागमन रोककर मरम्मत कार्य शुरू कराया गया था। मरम्मत का काम पूरा होने के बाद अब पीएनसी कंपनी की ओर से पुल का सर्वे काम किया जा रहा है। सोमवार को चंबल नदी के पुल का मोबाइल ब्रिज इंस्पेक्शन यूनिट मशीन एक तरफ का सर्वे किया गया। सर्वे का काम चालू किया गया। दूसरे दिन मंगलवार को शाम तक पुल के वन साइड करीब छह खंभों का सर्वे किया जा चुका है। एक तरफ काम पूरा होने के बाद दूसरी तरफ भी सर्वे शुरू किया जाएगा। क्षमता के आंकलन की रिपोर्ट प्रशासन को भेजी जाएगी। सर्वे के काम में अभी करीब चार दिन का समय लगेगा। पीएनसी के इंजीनियर रबी दुबे ने बताया कि चंबल पुल पर इस मशीन से रोलर बियरिंग, स्लैब, स्पेश ज्वाइंट, बीम आदि का परीक्षण किया जा रहा। पूरे पुल का परीक्षण होने के बाद भार क्षमता के आंकलन की रिपोर्ट प्रशासन को भेजने बाद करीब सप्ताह दस दिन तक का समय लग सकता है। रिपोर्ट के अनुसार प्रशासनिक अधिकारी निर्णय लेंगे कि कितनी क्षमता के वाहन चल सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed