{"_id":"62990adcfb6115218a1867ac","slug":"commuters-created-ruckus-for-not-getting-kanpur-bus-etawah-news-knp700304018","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर की बस न मिलने पर यात्रियों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर की बस न मिलने पर यात्रियों ने किया हंगामा
विज्ञापन
इटावा। कानपुर देहात के परौंख आ रहे राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री की सुरक्षा में लगाए गए जिले के 500 पुलिसकर्मियों को 10 बसों से भेजा गया है। बसों की कमी आने से यात्रियों को परेशानी होने लगी है। गुरुवार को डेढ़ घंटे तक कानपुर के लिए बस न मिलने पर यात्रियों ने हंगामा कर दिया। आगरा जाने वाली बस से कानपुर के यात्रियों को भेजा गया।
राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री तीन जून को परौंख आ रहे हैं। सुरक्षा व्यवस्था के लिए एसपी सिटी कपिल देव सिंह समेत 500 पुलिसकर्मियों को भेजा गया है। जिन 10 बसों से पुलिसकर्मियों को भेजा गया है उनमें दिल्ली और कानपुर रूट की तीन-तीन बसें हैं। इन रूटों पर बसों की संख्या कम हो गई है।
डेढ़ घंटे तक कानपुर रूट की बस न मिलने पर गुरुवार शाम साढ़े चार बजे यात्रियों ने हंगामा शुरू कर दिया। अधिकारियों ने उन्हें समझाकर शांत कराया।उस समय आगरा जाने वाली बस खड़ी थी, उसमें केवल पांच यात्री थे। आगरा का चालक बस की बुकिंग की शर्त पर कानपुर जाने के लिए तैयार हो गया। इसी बस से कानपुर के यात्री गए।
विज्ञापन
इटावा व सैफई डिपो के सहायक प्रबंधक डीएम सक्सेना ने बताया इटावा से 7 व सैफई से तीन बसें समेत कुल 10 बसें भेजी गईं हैं। इनमें तीन बसें कानपुर, 3 बसें दिल्ली, दो बसें आगरा व दो बसें आगरा- कानपुर रूट पर चलने वाली हैं। बसें शुक्रवार को लौटकर आएंगी।