{"_id":"612684898ebc3e79b36f9cce","slug":"committed-suicide-etawah-news-knp648209733","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य ने फांसी लगा जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य ने फांसी लगा जान दी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। पछायगांव थाना क्षेत्र के पछायगांव में बुधवार को पूर्व क्षेत्र पंचायत संजीव कुमार पुरवंशी ( 47) ने घर के पास ही पेड़ के सहारे रस्सी से फांसी लगा ली। बीमारी व बेरोजगारी से परेशान होकर आत्मघाती कदम उठाए जाने की बात बताई जा रही है।
पछायगांव निवासी लाल बहादुर का बेटा संजीव बेरोजगार था। मजदूरी करके परिवार का पेट पालता था। इधर काफी समय से वह बीमार रहने लगा था। इससे मजदूरी नहीं कर पाता था। घर में आर्थिक संकट भी था। इससे परेशान होकर बुधवार तड़के पेड़ से फांसी लगा ली।
परिजन जब संजीव को जगाने पहुंचे तो वह चारपाई पर नहीं मिला। परिजनों ने बगिया में जाकर देखा तो वह पेड़ से फंदे पर लटक रहा था। संजीव के छोटे भाई अनिल व परिजनों से पुलिस ने पूछताछ की। ग्रामीणों के मुताबिक संजीव क्षेत्र पंचायत सदस्य भी रहे हैं। संजीव की मौत से पत्नी अनीता देवी और चार बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल रहा। रिश्तेदारों ने दुखी परिजनों को समझा कर शांत कराया।