{"_id":"5825fe014f1c1b067fb3b0e9","slug":"commercial-officers-stop-looking-at-the-bullion-market","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाणिज्यकर अधिकारियों को देख बंद सराफा बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाणिज्यकर अधिकारियों को देख बंद सराफा बाजार
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
Updated Fri, 11 Nov 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन
मुख्य बाजार में सर्राफा की बंद दुकानें।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सराफा कारोबार पर मोदी सरकार की टेढ़ी नजर का इंपैक्ट शुक्रवार को आभूषण विक्रेताओं पर दिखा। कुछ वाणिज्यकर अधिकारी अधिकारी सराफा मार्केट में पकड़ी गई चांदी की पायलों की असल कीमत जानने के लिए टंच कराने पहुंचे, तो कारोबारियों में छापेमारी की ऐसी अफवाह उड़ी कि तमाम दुकानें बंद हो गई।
अधिकारियों के जाने के बाद ही यह दुकानें दोबारा खोली गई। शुक्रवार को वाणिज्यकर विभाग के सचल दल ने इटावा-औरैया के बार्डर अजीतमल थाना क्षेत्र के तहत अनंतराम टोल प्लाजा पर सात लाख रुपये कीमत की चांदी की पायलें पकड़ी।
यह माल गोरखपुर का कोई व्यापारी आगरा से कार द्वारा ले जा रहा था। सचल दल ने मुखबिर की सूचना पर यह कार्रवाई की और पकड़ी चांदी की पायलों की असल कीमत आंकने के लिए उसे टंच कराने शहर के होमगंज स्थित सराफा बाजार में ले गए। टीम ने इन पायलों पर 2.80 लाख रुपये टैक्स वसूल कर छोड़ दिया।
विज्ञापन
लेकिन टीम के सर्राफा बाजार में आने की खबर जब अन्य आभूषण विक्रेताओं को हुई। यह फैलती गई। जिससे कारोबारियों ने अपनी अपनी दुकानें बंद कर ली। दोपहर के वक्त काफी देर तक मार्केट बंद रहा। जब कुछ कारोबारियों ने साथियाें को असल बात बताई।