फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Command of 34 Gram Panchayats in the hands of women heads

34 ग्राम पंचायतों की कमान महिला प्रधानों के हाथ में

Sat, 08 May 2021 12:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 May 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
Command of 34 Gram Panchayats in the hands of women heads
भरथना (इटावा)। पंचायत चुनाव में ब्लॉक क्षेत्र के लोगों ने प्रधान बनाने में आधी आबादी को ज्यादा तवज्जो दी है। 21 ग्राम पंचायतें महिलाओं के लिए आरक्षित थीं लेकिन 34 गांव के लोगों ने महिलाओं को अपना प्रधान चुना है।
विज्ञापन

भरथना ब्लॉक में 63 ग्राम पंचायतें हैं। 10 महिला सामान्य, छह अन्य पिछड़ा वर्ग और पांच अनुसूचित जाति समेत प्रधान के 21 पद महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए थे। आरक्षित पदों के अलावा 13 अन्य ग्राम पंचायत के लोगों ने महिला को अपना प्रधान चुना।
विज्ञापन

इन गांवों में महिला बनीं प्रधान
कंधेसी पचार में रेखा देवी, विरौधी में कमला देवी, सीहपुर में पूनम देवी, मंगूपुर में अंजू देवी, सैफी में सरोज, सिन्हुआ में अलका, तुरैया में प्रीती देवी, लखनपुर पचार में अनुपम देवी, जैतपुर ख़्वाजगी में रेनू देवी, बिरारी में साधना सिंह, वेसोली घाट में राजकुमारी, अकबरपुर दौलतपुर में ऋतु प्रिया, दामोदरपुर में प्रभा देवी, मुरैथा में मीना देवी, रितोर में शशिवाला, पाली खुर्द में संगीता देवी, सहजपुर ज्ञानपुर में अनीता देवी, भोली में रुक्मणी देवी, कुंआरा सूजीपुर में अनीता देवी, निगोह इकारपुर में बिंद्राश्री, कुसुना में शालिनी, गगौरा बझेरा में कमला देवी, मुग़लपुर नरैनी में लक्ष्मी, हथनॉली में माया देवी, बहारपुरा में चंद्रावती, ढकपुरा में आरती, लहरोई में स्नेहलता, कटहरा में संजू यादव, मल्होसी में गुड्डी देवी, काठमऊ में बबिता देवी, मुडेना मल्होसी में सरला देवी, बालमपुर में मणि देवी, कुनैठी में आशा देवी और कुतुबपुर में गुड्डी देवी प्रधान चुनी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed