{"_id":"1e18b9b7162b319baf67a45dfb46b6ff","slug":"cold-wave-extended-atrocities-people-titure-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्द हवाओं का बढ़ा सितम, ठिठुरे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्द हवाओं का बढ़ा सितम, ठिठुरे लोग
ब्यूरो अमर उजाला, इटावा
Updated Fri, 22 Jan 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुवार को ठंडी हवाओं ने जनपदवासियों का बेहाल कर दिया। इसके चलते लगातार चौथे दिन सर्दी से शहर के बाजार से लेकर सरकारी दफ्तरों तक में कामकाज प्रभावित रहा।
दोपहर कुछ देर के लिए निकली हल्की धूप ने लोगों को राहत दी लेकिन शाम होते ही फिर से सर्दी का सितम शुरू हो गया। तापमान गुरुवार को भी 7 डिग्री सेल्सियस पर अटका रहा।
सुबह से ही शीत लहर चलने से लोगों का हाल बेहाल हो गया। गुरुवार सुबह लोगों को सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए और लोग आग के सहारे दिन काटते नजर आए।
शीत लहर और गलन के साथ तापमान में गिरावट रही और लोगों को सर्दी से बचने के लिए अपने घरों में ही दुबके रहे। जिन लोगों को जरूरी काम से सुबह घर से बाहर निकलना पड़ा वह आग का सहारा ढूंढते देखे गए।
विज्ञापन
सुबह 5 बजे जिले का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस मापा गया। वहीं रात के तापमान में और गिरावट की सम्भावना जताई गई। सर्दी से ज्यादातर दुकानों पर सन्नाटा पसरा रहा। यही हाल सरकारी दफ्तरों का भी रहा।
अधिकारी व कर्मचारी सर्दी के चलते कार्यालयों में भी इधर उधर हीटर और आग से तापते देखे गए। वहीं सर्दी के बीच स्कूलों की हुई छुट्टी से बच्चों को राहत मिली और बच्चों ने ज्यादातर समय सर्दी से बचने के लिए घर में ही पढ़ लिखकर गुजारा।