{"_id":"58b45ec34f1c1bdf668308e1","slug":"cold-storage-fire-the-loss-of-one-million","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोल्ड स्टोरेज में लगी आग, दस लाख का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोल्ड स्टोरेज में लगी आग, दस लाख का नुकसान
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Mon, 27 Feb 2017 10:45 PM IST
विज्ञापन
लखना बकेवर मार्ग पर कोल्ड स्टोरेज में लगी लाइन
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखना- बकेवर मार्ग स्थित कोल्ड स्टोरेज में सोमवार सुबह शार्ट सर्किट से लगी आग में करीब 10 लाख का नुकसान हुआ है। फायर ब्रिगेड ने करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लखना- बकेवर मार्ग स्थित सर्वेश्वरी कोल्ड स्टोरेज में नए सीजन के आलू भंडारण की तैयारियां चल रहीं हैं। सोमवार सुबह करीब आठ बजे शार्ट सर्किट होने से आग लग गई। इस दौरान यहां काम कर रहे कर्मचारी भाग खड़े हुए।
तत्काल इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। कुछ देर में ही फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। एहतियात के तौर पर आसपास की जगह को खाली करा लिया गया। आग कोल्ड स्टोर के सबसे ऊपरी मंजिल के फाइबर ग्लास में लगने की वजह से ऊपर पहुंचना मुश्किल हो रहा था। इस दौरान कोल्ड के अंदर धुआं भरने से स्थिति गंभीर हो गई। इस पर दमकल कर्मियों ने पानी मार कर पहले घुआं कम किया।
इसके बाद वे अंदर दाखिल हुए। करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। लेकिन, तब तक काफी सामान जलकर राख हो गया। कोल्ड स्टोरेज स्वामी अशोक सिंह राठौर ने बताया कि आग में 60 पंखे, फर्नीचर व वायर के अलावा फाइबर ग्लास जल कर नष्ट हो गया। कुल करीब 10 लाख का नुकसान हुआ है।