{"_id":"28db122fbbad9ae4299f89ba1b573f68","slug":"cm-reach-to-watch-igcl-match-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईजीसीएल देखने पहुंचे सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईजीसीएल देखने पहुंचे सीएम
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा
Updated Tue, 05 Jan 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
इंडिया ग्रामीण क्रिकेट लीग (आईजीसीएल) के खिलाड़ियों के लिए मंगलवार का
विज्ञापन
दिन महत्वपूर्ण रहा। बिना किसी पूर्व कार्यक्रम के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव
मंगलवार को सैफई पहुंचे। यहां उन्होंने इंडोर स्टेडियम पहुंचकर आईजीसीएल
का आनंद लिया।
उल्लेखनीय है कि 27 दिसंबर को सीएम अखिलेश यादव को आईजीसीएल का उद्घाटन करने आना था, लेकिन वे नहीं आ सके थे। इसके बाद वे दो बार सैफई भी आए, लेकिन मैच नहीं देखा। मंगलवार को सीएम अखिलेश यादव दोपहर बाद सैफई के पीडब्लूडी डाक बंगले में पहुंचे।
यहां महोत्सव समिति के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद वे सीधे इंडोर स्टेडियम सैफई पहुंचे। यहां सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव भी मौजूद थे। आईजीसीएल चेयरमैन अनुराग भदौरिया ने सीएम का स्वागत किया।
इसके बाद सीएम ने प्रो. रामगोपाल के साथ बैठकर मैच का आनंद लिया। करीब आधा घंटा तक मैच में रहकर उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्द्धन किया।