फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   CM lion began to prank

उछलकूद करने लगे सीएम के शेर

Sun, 28 Feb 2016 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा।
अमर उजाला ब्यूरो इटावा। Updated Sun, 28 Feb 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
CM lion began to prank
लंदन के टिप्स अब लॉयन सफारी के काम आ रहे हैं। मुख्यमंत्री अखिलेश सिंह यादव के इस ड्रीम प्रोजेक्ट में बब्बर शेर उछलकू द करने लगे हैं। एक समय जहां सफारी के यह शेर दिनभर सुस्त पड़े रहते थे। अब उनमें पहले से अधिक फुर्ती दिख रही है। बाड़ों में लगाए खंबे, मचान और तरह तरह के आइटम उनकी कसरत का माध्यम बन रहे हैं। फिलहाल सफारी स्थित बाड़ों के अंदर प्रस्तावित रद्दोबदल का काम जारी है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि लौंगलीट लॉयन सफारी लंदन से आए विशेषज्ञों ने बब्बर शेरों के बाड़ों के सुदृढ़ीकरण को लेकर कई सुझाव दिए थे। जिसे लेकर बाड़े को नई संरचना देने की संस्तुति की गई थी। इसके तहत लॉयन सफारी पार्क के प्रजनन केंद्र में स्थापित चारों बाड़ों में स्प्रिंग क्यूब, लॉयन टग ऑफ वार, परफ्यूम्ड लौग, ट्रेल, रोटन लौग आदि लगाए गए और बब्बर शेरों पर उनका प्रयोग किया गया।
विज्ञापन


सफारी के शेर इस नई संरचना का भरपूर प्रयोग भी कर रहे हैं। इस सुदृढ़ीकरण का हर माह के हिसाब से प्रोटोकॉल तैयार किया गया है। जिसे कीपर्स उपयोग में ला रहे हैं। बब्बर शेरों की उछलकूद से जिम्मेदार अधिकारी खासे उत्साहित हैं। सफारी के निदेशक व मुख्य वन संरक्षक संजय श्रीवास्तव, उप निदेशक डॉ. अनिल कुमार पटेल, उप निदेशक व पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अरविंद त्रिपाठी, सहायक वन संरक्षक नाथूराम सिंह, बायोलॉजिस्ट आरबी उत्तम, क्यूरेटर व क्षेत्रीय वन अधिकारी एके मिश्रा के अलावा कीपर्स बब्बर शेरों की देखरेख का जिम्मा संभाले हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लॉयन सफारी निदेशक संजय श्रीवास्तव ने बताया कि प्रस्तावित संरचनाओं पर काम जारी है। शेरों ने भी नए प्रयासों को स्वीकार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed