फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Clutter in cowsheds, dying cattle

Etawah News: गोशालाओं में अव्यवस्था, दम तोड़ रहे गोवंश

Mon, 07 Aug 2023 11:39 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Mon, 07 Aug 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
Clutter in cowsheds, dying cattle
सैफई। ब्लॉक क्षेत्र की गोशालाओं में फैली अव्यवस्थाएं गोवंशों के लिए मौत का कारण बन रही हैं। टिमरुआ, वैदपुरा और बरौली खुर्द चार गोवंशों की मौत हो गई है। वहीं बड़ी संख्या में गोवंश बीमार भी हैं।
विज्ञापन



ग्राम पंचायत बरौली खुर्द में चार वर्ष पहले गोशाला का निर्माण कराया गया था। इस समय 156 गोवंश हैं। सोमवार सुबह दो गायों की मौत हो गई। मृत गोवंश खुले में पड़े थे, लेकिन प्रशासन को इसकी भनक तक नहीं लगी। इसमें 10 दिनों में 10 से अधिक गोवंश की मौत हो चुकी है। इनमें दो गाय की मौत सोमवार सुबह हो गई। सूखा भूसा दिए जाने के कारण गोवंश कमजाेर हाेकर मर जाते हैं। गोशाला में छह कर्मचारियों की तैनाती होने के बावजूद एक गोवंश दो दिन से पानी के टैंक में गिरने के बाद भी उसे निकाला नहीं गया।
विज्ञापन

कर्मचारियों का कहना है दो माह पूर्व आई आंधी के कारण चहारदीवारी धराशायी हो गई थी। तभी से रात के समय कुत्ते अंदर आ जाते हैं और बीमार पड़ी गोवंशों पर हमला कर देते हैं। ग्रामीण संजीव कुमार, विक्रम सिंह,सतीश कुमार, जितेंद्र कुमार, सनोज यादव का कहना है कि लापरवाही के कारण गोवंश की मौतें हो रही है। बीडीओ यदुवीर सिंह ने बताया कि एडीओ पंचायत को मौके पर भेजा गया है जांच की जा रही है। जांच के उपरांत जो भी निकलकर आएगा। उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम सुशांत श्रीवास्तव ने बताया कि तहसीलदार अभिषेक गोस्वामी को मौके पर भेजकर जांच कराई गई है। इसमें लापरवाही सामने आई है। बीडीओ को नोटिस जारी करके जवाब मांगा गया है। सीडीओ को भी पत्र भेजकर इस बारे में अवगत कराया जाएगा।

प्रधान सर्वेश कुमारी ने बताया कि चार माह से भूसे का पेमेंट नहीं मिला, जो लगभग 10 लाख रुपये है। आंधी बारिश के कारण दो माह पहले चहारदीवारी धराशायी हो गई थी। एस्टीमेट न बनने की वजह से समस्या बनी हुई है। उन्होंने बताया कि पशु चिकित्सक समय से नहीं आते है। इसकी वजह से बीमारी के चलते गोशाला में गोवंशों की मौत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed