{"_id":"6431b422bd767e30a0045be6","slug":"click-the-link-and-25-lac-withdrawl-from-acount-etawha-news-c-12-1-170328-2023-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah: लिंक को क्लिक करने पर खाते से निकले ढाई लाख रुपये, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah: लिंक को क्लिक करने पर खाते से निकले ढाई लाख रुपये, जांच में जुटी पुलिस
Sun, 09 Apr 2023 12:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Sun, 09 Apr 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
इटावा में एक युवक के खाते से साइबर ठगों ने ढाई लाख रुपये पार कर दिए। पीड़ित ने एसएसपी को प्रार्थनापत्र दिया, जिसके बाद टीम जांच में जुट गई है। घटिया अजमत अली मोहल्ला निवासी नीतेश पाल ने बताया कि चार अप्रैल को मोबाइल पर लिंक आया था। उसने लिंक खोला तो पांच हजार खाते में आ गए। छह अप्रैल से लगातार खाते से रुपये कटना शुरू हो गए।
विज्ञापन
उसने जब मामले की जानकारी की तो पता चला कि उसके चार खातों से ढाई लाख रुपये निकल गए हैं। बैंक में जानकारी देकर खाते को बंद करा दिया। मामले की जानकारी एसएसपी संजय कुमार वर्मा को दी तो उन्होंने साइबर सेल को जांच के निर्देश दिए। साइबर सेल प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि ऑनलाइन धोखाधड़ी की गई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन