फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   civic

इटावाः 10 दिन बाद हवाएं बदलेंगी रुख

Sun, 11 Sep 2022 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 Sep 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
civic
रोडवेज बस में हाथ वाले पंखे से हवा करके बच्चों को राहत देती महिला। संवाद - फोटो : ETAWAH
इटावा। 20 सितंबर के बाद हवाएं रुख बदलेंगी। दक्षिणी-पूर्वी की जगह उत्तर-दक्षिणी हवाएं चलने से लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

दक्षिणी-पूर्वी हवाएं चलने की वजह से एक सप्ताह से उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल हैं। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, 13 और 14 सितंबर को बूंदाबांदी होने की संभावना है। 16 से 18 के बीच बारिश हो सकती है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. अजय मिश्रा ने बताया कि मानसून इस बार अपने समय से एक माह देरी से आया था और एक सप्ताह देरी से जा रहा है। 20 सितंबर के बाद लोगों को उमस से राहत मिलेगी। 20 अक्तूबर तक उत्तरी-दक्षिणी हवाएं तेज होने के साथ ठंडक दस्तक देगी। उन्होंने बताया कि दक्षिणी हवाओं में नमी बढ़ने से उमस और चिपचिपाहट बढ़ जाती है। थोड़ी सी भी धूप की तपिश भीषण गर्मी का अहसास कराती है। सितंबर की यह उमस मानसून जाने का संदेश होती है।

कृषि विज्ञान केंद्र के डॉ. विजय जायसवाल ने बताया कि किसानी के नजरिये से इस समय तापमान काफी अधिक है। ऐसे में किसान कुछ समय रुकने के बाद ही नई फसल की बुआई करें। वैसे तो 15 सितंबर से लाही की बुआई का समय होता है, लेकिन तापमान 25 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच में ही आने पर फसल बोएं। अगले 10 दिनों में तापमान गिरने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed