{"_id":"623b60e63a80ca7d5c3c3f18","slug":"civic-etawah-news-knp687113127","type":"story","status":"publish","title_hn":"यात्रीगण ध्यान दें, 29 से चलेगी इलेक्ट्रिक ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यात्रीगण ध्यान दें, 29 से चलेगी इलेक्ट्रिक ट्रेन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। लंबी प्रतीक्षा के बाद आखिरकार 55 किलोमीटर लंबे इटावा- मैनपुरी रेल लाइन पर 29 मार्च से इलेक्ट्रिक ट्रेनें दौडने लगेंगी। तीन मार्च को रेलवे संरक्षा आयुक्त मो. लतीफ ने इलेक्ट्रिक ट्रेन चलाने के लिए सर्वेक्षण किया था। उनकी रिपोर्ट मिलने के बाद इस रूट पर पहली ट्रेन 29 मार्च को आगरा कैंट से रवाना होगी। वापसी में यह ट्रेन मैनपुरी से 30 मार्च को सुबह 4:30 बजे चलेगी और सुबह 6:00 बजे इटावा आने के 10 मिनट बाद आगरा के लिए रवाना होगी।
इटावा- मैनपुरी रेल लाइन की आधारशिला 2004 में तत्कालीन राष्ट्रपति अब्दुल कलाम ने अपने सैफई दौरे के दौरान रखी थी। उस समय रेल मंत्री नीतीश कुमार और मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव थे। 55 किलोमीटर लंबी रेल लाइन वर्ष 2016 में पूरी होने के बाद 28 दिसंबर 2016 को इटावा से पहली बार डीजल इंजन से पहली ट्रेन को मैनपुरी रवाना किया गया था। उसके बाद से इस रेलवे ट्रैक का विद्युतीकरण किए जाने की मांग के बाद कार्य पूरा हुआ। अब 29 मार्च से इस रेलवे ट्रैक पर इलेक्ट्रिक इंजन से ट्रेन दौड़ने लगेगी। प्रमोद रावत, शिव कपूर ने इलेक्ट्रिक ट्ेन चलने पर खुशी व्यक्त की है। साथ ही उनकी मांग है कि एकमात्र ट्रेन का समय बदला जाए व इस ट्रेन का विस्तार करते हुए इसे फर्रुखाबाद तक बढ़ाया जाए।
कल इटावा- ग्वालियर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी
इटावा। ग्वालियर से इटावा के बीच रोजाना चलने वाली 01887- 88 एक्सप्रेस 25 मार्च को दोनों ओर से निरस्त रहेगी।
मुख्य जन सपंर्क अधिकारी उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज ने बताया झांसी मंडल में तीसरी लाइन के कार्य के दौरान रायरु- बिरला नगर स्टेशन पर किए जा रहे नॉन इंटरलॉकिंग कार्य की वजह से ट्रेन 25 मार्च को निरस्त रहेगी।