फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   civic

खेती की जमीन पर कब्जा कर रहा बबूल

Mon, 21 Feb 2022 11:41 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Feb 2022 11:41 PM IST
विज्ञापन
civic
चकरनगर। बीहड़ में हरियाली लाने के लिए बोया गया विलायती बबूल अब खेती योग्य जमीन पर कब्जा जमा रहा है। इस कारण खेती की जमीन घट रही है। इससे किसान परेशान हैं।
विज्ञापन

1980 के दशक में बीहड़ में हरियाली की मंशा से हेलीकॉप्टर से विलायती बबूल के बीज बोए गए थे। यह बबूल आज लोगों के लिए मुसीबत बना है। कुल खेती योग्य जमीन के आधे से अधिक हिस्से पर बबूल का कब्जा हो गया है। इस बबूल की लकड़ी सिर्फ जलाने के काम आती है। इसका दूसरा कोई उपयोग नहीं है। मजबूरी में किसान इसी विलायती बबूल की लकड़ी को बेचकर अपनी गुजर-बसर कर रहे हैं। सेंचुरी क्षेत्र होने के कारण बबूल की लकड़ी बेचने के लिए पहले किसानों को सेंचुरी के सामाजिक एवं वानिकी विभाग से लकड़ी बेचने की अनुमति लेनी पड़ती है। सहायक ग्राम विकास अधिकारी कृषि दयाशंकर राठौर ने बताया कि कृषि योग्य भूमि में फसलों से ज्यादा विलायती बबूल खड़े हैं। कुछ संपन्न किसान ही निजी नलकूपों के सहारे फसल उगा पा रहे हैं। सेंचुरी क्षेत्राधिकारी हरि किशोर शुक्ला ने बताया कि किसानों को अपने खेत में खड़े बबूल काटने के लिए खेती के कागजात दिखाने होते हैं। खेती के रखाव को देख कर किसान को लकड़ी कटान की अनुमति दी जाती है।
विज्ञापन

भूमि सुधार योजनाओं का संचालन बीहड़ क्षेत्र में कागजों में ही संचालित किया जा रहा है। यही वजह है कि यहां बंजर भूमि का रकबा घटने के बजाय बढ़ता जा रहा है। क्षेत्र में खेतों की सिंचाई के लिए सरकारी नलकूप किसानों के लिए औचित्यहीन साबित हो रहे हैं। रखरखाव के अभाव में सरकारी सिंचाई परियोजना स्थापना तक ही सीमित होती है। बाद में यह कबाड़ में तब्दील हो जाती है। सरकारी नलकूपों से सिंचाई का लाभ क्षेत्र में लोगों को नहीं मिल पा रहा है। बीहड़ सुधार के लिए चलने वाली योजनाओं किसानों को जानकारी नहीं होती है, सरकारी अमला किसानों को इनकी जानकारी देना भी नहीं चाहता है। अधिशासी अभियंता नलकूप खंड मांगेराम बताते हैं कि ब्लॉक से चकरनगर में किसानों की सिंचाई के लिए 80 नलकूप स्थापित हैं। इनसे किसान सिंचाई कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चकरनगर स्टेट के राजवंशज कुंवर सिंह चौहान ने बताया कि उनकी 30 बीघा जमीन पर विलायती बबूल ने कब्जा जमा लिया है। दो दशक पूर्व यमुना नदी के किनारे स्थित खेतों में कम पानी वाली फसलें उगाकर अनाज पैदा कर लेते थे। बबूल की वजह खेती बंजर हो गई। चांदई निवासी कमल सिंह चौहान ने बताया कि उनके परिवार की लगभग 50 बीघा जमीन पर विलायती बबूल खड़ा है। छह महीने पहले नलकूप लगाकर कुछ जमीन को खेती योग्य बनाने का प्रयास कर रहे हैं। सेंचुरी क्षेत्र में बबूल की लकड़ी काटने पर कई तरह के कानूनी पेच होने से भी काफी दिक्कत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed