फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   civic

50 लाख खर्च, फिर भी गोबर से नहीं मिला धन

Tue, 15 Feb 2022 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 15 Feb 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
civic
अहेरीपुर गौशाला में बना गोबर गैस प्लांट - फोटो : ETAWAH
इटावा। 50 लाख रुपये खर्च करने के बाद भी गोबर से धन नहीं मिल रहा है। परौली रमाइन, अहेरीपुर और कांधनी में गोबर गैस प्लांट ठीक से चालू नहीं हो सके हैं। प्रबंधन न होने से गोशालाओं के आसपास ही गोबर पड़ा रहता है। सरकार की मंशा परवान नहीं चढ़ सकी है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने गोशालाओं की आमदनी बढ़ाने और गोबर प्रबंधन की दृष्टि से गोवर्धन योजना चालू की है। इस योजना में जिले को 50 लाख रुपये की राशि साल भर पहले आवंटित की गई थी। धनराशि से तीन गोशालाओं में गोबर गैस प्लांट लगाकर गोबर से वैकल्पिक ऊर्जा पैदा करनी थी। इससे गोशालाओं को दो तरह से लाभ होता एक तो बिजली का खर्चा बचता और शोधन के पश्चात गोबर का उपयोग खाद के रूप में होता। परौली रमाइन, अहेरीपुर और कांधनी में अभी गोबर गैस प्लांट काम शुरू नहीं कर पाए हैं।
विज्ञापन

मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. एके गुप्ता ने बताया कि जिले में छोटी-बड़ी कुल मिलाकर 61 गोशालाएं पहले से संचालित हैं। इनमें 11 हजार 775 गोवंश आश्रय लिए है। इनके चारे व पानी की पर्याप्त व्यवस्था की जा रही है। इसी महीने 40 अस्थायी गोशालाएं अतिरिक्त बढ़ाई गई हैं। अब कुल 101 गोशालाएं संचालित हो रही हैं। 1132 गायों को गोद दिया गया है। पशु पालकों को 30 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से चारे का भुगतान किया जाता है। उन्होंने कहा कि परौली रमाइन का गोबर गैस संयंत्र बन चुका है। कांधनी और अहेरीपुर में भी निर्माण कार्य लगभग पूरा है। इन्हें इसी महीने से संचालित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

महेवा। अहेरीपुर गौशाला में गोबर गैस प्लांट बनकर तैयार हो चुका है, लेकिन अभी चालू नहीं हुआ है। प्रधान प्रतिनिधि अखिलेश कुमार वर्मा और ग्रामीणों का कहना है कि प्लाटं चालू होने से काफी लाभ मिलेगा। गोशाला में लाइट रहेगी। आसपास के लोगों को कनेक्शन भी दिए जाएंगेे। इकघरा निवासी पशु पालक लालजी दुबे का कहना है कि प्रधानमंत्री ने कानपुर देहात में जनसभा में गोबर बेचकर कमाई का विकल्प देने की बात कही है। किसानों का गोबर तीन रुपये किलो भी खरीदा गया तो पशु पालने में परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed