फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   civic

धरतीपुत्र की जमीन में खिलेंगे गुलाब

Wed, 09 Feb 2022 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
civic
सैफई में गुलाब की खेती दिखाते किसान - फोटो : ETAWAH
सैफई। राजनीति में धरतीपुत्र के नाम से जाने जाने वाले पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह के खेतों में पिछले छह साल से गुलाब की खेती लहलहा रही है। उनके खेत में बने डेढ़ एकड़ के पॉली हाउस में 40 हजार स्टिक रोपी गई हैं। उनकी देखभाल करने के लिए 15 लोगों को रखा गया है। ये सभी लोग गुलाब की खेती करने में प्रशिक्षित हैं।
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री के सैफई स्थित खेत में स्थित पॉली हाउस में पिछले छह साल से गुलाब की खेती की जा रही है। अभी इस पॉली हाउस में जल्द ही नई फसल तैयार होने वाली है। पाली हाउस में काम कर रहे किसानों ने बताया कि नवंबर में महाराष्ट्र से गुलाब के 40 हजार पौधे लाए गए थे। उन्हें रोपा गया है। हर रोज खाद, पानी और पोषक तत्वों का छिड़काव किया जाता है। खेत में गुलाबों की देखरेख कर रहे जिला बलिया निवासी बलबीर ने बताया कि हर पौधे से प्रति वर्ष औसतन 20 फूल निकल जाते हैं। त्योहारी सीजन में एक फूल की कीमत लगभग आठ रुपये और आफ सीजन में पांच रुपये तक कीमत मिलती है।
विज्ञापन

बलवीर ने बताया कि गुलाब की खेती का हर साल 45 लाख रुपये टर्नओवर है, जिसमें लागत निकालकर कम से कम 30 लाख रुपये मुनाफा होता है। खेतों में काम करने वाले लोगों की दिनचर्या सुबह आठ बजे शुरू हो जाती है। फसल साढ़े चार महीने में तैयार हो जाती है। एक बार पौधा रोपने के बाद इसकी फसल तीन साल तक चलती रहती है। इनकी सिंचाई के लिए पॉली हाउस में ड्रिप लाइन लगी हुई है, जिससे कम पानी में ही अच्छी फसल तैयार हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed