फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   civic,etawah,etawah news

सेवानिवृत बिजली कर्मचारियों को नहीं मिल रहा 20 महीनों से बिल

Mon, 05 Oct 2020 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
civic,etawah,etawah news
इटावा। सेवानिवृत्त बिजली कर्मचारियों को 20 महीने से बिजली बिल नहीं दिया जा रहा है। इस कारण से वह बिल जमा नहीं कर पा रहे। वहीं, विभाग अपने ही विभाग के पेंशनरों को बिल जमा करने में हो रहे विलंब के लिए जिम्मेदार ठहराकर सरचार्ज लगा रहा है। सेवानिवृत्त मजदूर संघ ने इस प्रक्रिया पर आक्रोश जताया है। साथ ही आठ अक्तूबर को दोपहर 12 बजे विद्युत कालोनी प्रांगण में बैठक बुलाई है।
विज्ञापन

संघ के अध्यक्ष पीएन दुबे एवं मंत्री एलपीएन मिश्रा ने बताया कि विभाग के पेंशनरों को यूनियन बैंक ऑफ इंडिया से दी जाती है। नियमानुसार पेंशनरों को एक निश्चित धनराशि बिजली बिल के रूप में जमा करनी होती है। इसका निर्धारण बिना मीटर के ही किया जाता है। पेंशनर को हर महीने बिल बनाकर दिया जाता है उस हिसाब से पेंशनर बिल जमा कर देता है। बताया कि 20 महीनों से पेंशनरों को बिल ही नहीं दिया जा रहा है। इस कारण से बिल जमा नहीं कर पा रहे हैं। अब विभाग अपनी गलती तो सुधार नहीं रहा उलटे पेेंशनरों के बकाया बिलों पर सरचार्ज के साथ बिल जमा करने का दबाव बना रहा है। उन्होंने बताया कि इसी संबंध में आठ अक्तूबर को बैठक बुलाई गई है। यदि विभाग कर्मचारियों के साथ अपना रवैया नहीं बदलता है तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed