फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   civic,etawah,etawah news

बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर ताखा क्षेत्र से नहीं चढ़ पाएंगे वाहन

Thu, 30 Jul 2020 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
civic,etawah,etawah news
इटावा। ताखा के कुदरैल में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे से बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे जुड़ने का लाभ यहां के लोगों के साथ औरैया और कन्नौज के लोगों को नहीं मिल सकेगा। एक्सप्रेसवे पर चढ़ने के लिए उन्हें 15 किमी दूर बने चौपुला कट का ही इस्तेमाल करना पड़ेगा।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के अनुसार पूर्व में जमीन के बैनामा के समय कुदरैल गांव के पास कट होने की जानकारी दी गई थी। प्रदेश के सात जनपदों चित्रकूट, झांसी, हमीरपुर, बांदा, जालौन, औरैया और इटावा को जोड़ने वाले इस बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर ताखा तहसील क्षेत्र में कोई कट नहीं बनाया जाएगा। चूंकि यह एक्सप्रेसवे ताखा में कुदरैल गांव के पास आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे के चैनल संख्या 133 पर जुड़ेगा। ऐसे में यहां के लोगों को उम्मीद थी कि जुड़ने के स्थान पर वाहनों को चढ़ाने और उतारने के लिए मौका मिलेगा। 110 मीटर चौड़े एक्सप्रेसवे का ताखा तहसील क्षेत्र में 15 किलोमीटर का मार्ग आएगा। अभी हाल ही में जो डिजाइन प्रस्तावित होकर आई है। उसमें ताखा तहसील क्षेत्र में कोई कट नहीं होगाञ्। जमीन देने वाले चित्तरपुर के किसान जसवीर सिंह का कहना है कि उन्हें जानकारी दी गई थी कि यहां कट रहेगा, जिसका लाभ सभी क्षेत्रवासियों को मिलेगा। इसके बाद ही जमीन का बैनामा करने को वे तैयार हुए थे। इससे उनके साथ सैकड़ों किसान निराश हैं। वहीं इस संबंध में निर्माणाधीन बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे की कार्यदाई संस्था दिलीप बिल्डकांम के प्रोजेक्ट अधिकारी सचिन जैन ने बताया कि ताखा क्षेत्र में कोई कट डिजाइन में पहले से ही प्रस्तावित नहीं था। नवीन डिजाइन में भी कट नहीं बनाया जाएगा। इस संबंध में तहसीलदार ताखा श्रीराम यादव ने बताया कि उन्हें सिर्फ जमीन के बैनामा कराने की जिम्मेदारी दी गई है। बाकी का काम यूपीडा अपने स्तर से कराएगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि एक्सप्रेस-वे में जिन किसानों की जमीन गई है। उन्हें सर्किल रेट से चार गुना बढ़ाकर मूल्य दिया गया है। इसके लिए सामान्य जमीन का 18 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर सर्किल रेट रहा। इसी तरह जो जमीन लिंक मार्ग से जुड़ी थी उसका सर्किल रेट 30 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर रहा। आबादी के किनारे से गुजरने वाली जमीन का सर्किल रेट 25 लाख एवं जनपद को सीमा वाले मार्ग से जुड़ी जमीन का सर्किल रेट 36 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की दर से भुगतान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed