फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   civic,etawah,etawah news

स्वतंत्रता सेनानी के परिजनों को खानी पड़ रही हैं ठोकरें

Sun, 12 Jul 2020 10:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
civic,etawah,etawah news
अपनी व्यथा सुनातीं पार्वती देवी - फोटो : ETAWHA
इटावा। स्वतंत्रता संग्राम में योगदान देने वाले सेनानी का परिवार मिट्टी के मकान में जीवन यापन करने को मजबूर है। घर तक पहुंचने के लिए पक्का रास्ता भी नहीं बन सका। दर-दर की ठोकरें खाने के बाद जब सरकार से मदद की उम्मीद जगी तो जांच का हवाला देकर फाइल ठंडे बस्ते में डाल दी गई।
विज्ञापन

बढ़पुरा ब्लाक की ग्राम पंचायत नगला बीरबल में 1947 की लड़ाई में शामिल रहे स्व. होरीलाल शर्मा का परिवार दर-दर की ठोकरें खा रहा है। परिजनों के पास खाने और रहने की भी व्यवस्था नहीं है। होरीलाल की पत्नी पार्वती देवी ने बताया कि 1946 में जब देश में आजादी की लड़ाई चल रही थी तब उनके पति स्व. होरीलाल आर्मी की तरफ से भारत की लड़ाई में शामिल थे। 1982 में बेटी रमा की शादी करने के बाद 2001 में उनका निधन हो गया। सरकार से उन्हें पेंशन 250 रुपये मिलती थी जो बढ़कर 6000 रुपये हो गई है। पार्वती देवी का कहना है कि पति का पैतृक मकान मिट्टी का बना था, उसी में वे छोटे बेटा दिनेश के साथ रहती थीं। बड़ा बेटा बादशाह शर्मा गांव में ही अलग रहता है। गांव में घर तक जाने का कोई पक्का रास्ता नहीं है। बरसात में उनके मिट्टी के मकान का कमरा भी टूट गया। जब उन्होंने जिला सैनिक कल्याण बोर्ड में अपील की तो कॉलोनी की मंजूरी दे दी गई। जब फाइल बढ़पुरा ब्लॉक में पहुंची तो सेक्रेटरी ने जांच की बात कहकर टाल दिया। अभी कोई कार्रवाई नहीं हुई। सेक्रेटरी मृदुल कुमार ने बताया कि समय मिलने पर जांच कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed