{"_id":"6a4154ed125968f28305ff0f","slug":"city-plagued-by-tripping-and-faults-power-out-for-hours-etawah-news-c-216-1-etw1002-145168-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: ट्रिपिंग और फाल्ट से बेहाल रहा शहर, घंटों गुल रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: ट्रिपिंग और फाल्ट से बेहाल रहा शहर, घंटों गुल रही बिजली
विज्ञापन
इटावा। रविवार को शहर की बिजली व्यवस्था पूरी तरह पटरी से उतर गई। सुंदरपुर विद्युत उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्रों में दोपहर करीब दो बजे से शाम तक बिजली आपूर्ति बाधित रही, जबकि इंजीनियरिंग कॉलेज विद्युत उपकेंद्र से जुड़े कई इलाकों में दिनभर ट्रिपिंग का सिलसिला चलता रहा। उमस भरी गर्मी में बिजली की आंख-मिचौली से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
सुंदरपुर उपकेंद्र से जुड़े कई मोहल्लों में दोपहर दो बजे के बाद बिजली गुल हो गई। घंटों तक आपूर्ति बहाल नहीं होने से लोगों के पंखे, कूलर और एसी बंद पड़े रहे। वहीं इंजीनियरिंग कॉलेज उपकेंद्र से जुड़े बराही टोला, पुरविया टोला, पथवररिया, तिकोनिया, जटपुरा समेत आसपास के क्षेत्रों में हर आधे घंटे में बिजली की ट्रिपिंग होती रही। बार-बार बिजली आने-जाने से लोगों का दिनभर चैन छिन गया। दोपहर करीब ढाई बजे तेज हवाओं के चलते 33 केवी लाइन की आपूर्ति प्रभावित हो गई। इसके अलावा कई स्थानों पर 11 केवी लाइन में फाल्ट और तार टूटने की घटनाएं भी हुईं। बिजली निगम की टीम ने हवाएं थमने के बाद 33 केवी लाइन की आपूर्ति तो बहाल कर दी, लेकिन विभिन्न स्थानों पर आए लोकल फाल्ट ठीक करने में दो से ढाई घंटे लग गए। इसके चलते शाम तक कई इलाकों में रुक-रुक कर बिजली आती-जाती रही। बिजली संकट से नाराज उपभोक्ताओं का कहना है कि शहर में आए दिन फाल्ट और ट्रिपिंग की समस्या बनी रहती है। गर्मी के मौसम में बिजली कटौती और बार-बार आपूर्ति बाधित होने से लोगों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। उन्होंने निगम से बिजली व्यवस्था में स्थायी सुधार की मांग की है। सुंदरपुर विद्युत उपकेंद्र के जेई जयदीप ने बताया कि शाम के समय करीब एक घंटे के लिए आपूर्ति बाधित हुई थी। उन्होंने कहा कि पूरे दिन आपूर्ति सामान्य रही। यदि कहीं समस्या रही होगी तो वह स्थानीय फाल्ट के कारण शटडाउन लेने से हुई होगी।