फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   chunav

चार दिन बंद रहेगी मंडी, व्यापारियों का नुकसान

Tue, 08 Feb 2022 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Feb 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
chunav
गल्ला मंडी में आलू के बोरे ट्रक में लोड करते मजदूर - फोटो : ETAWAH
इटावा। व्यापारियों के विरोध के बावजूद आखिरकार जिला प्रशासन ने विधानसभा चुनाव के लिए नई मंडी का अधिग्रहण कर ही लिया। यहां से मतदान कराने के लिए पोलिंग पार्टियां तीनों विधानसभा क्षेत्रों के लिए रवाना होंगी। मतदान के बाद ईवीएम भी मतगणना होने तक यहीं पर रखी जाएंगी। फिलहाल 17 से 20 फरवरी तक मंडी पूरी तरह से बंद रहेगी। मंडी बंद होने से व्यापारियों, आढ़तियों व मंडी समिति को आर्थिक नुकसान होगा। ऐसा पहली बार हो रहा है कि मंडी को पूरी तरह से बंद किया जा रहा है। पूर्व के चुनाव में मंडी को खुला रखा जाता था और चुनाव संबंधी कामकाज भी निपटाए जाते थे।
विज्ञापन

फल व्यापारी विजय कुमार का कहना है फल की 40 आढ़त है। इनका प्रतिदिन 40 से 50 लाख का कारोबार होता है। चार दिन लगातार मंडी बंद रहने से कारोबार पर काफी असर पड़ेगा। धूप की गर्माहट बढ़ने से फल सड़ने की स्थिति में आ जाएंगे। इससे व्यापारियों का नुकसान होगा।
विज्ञापन

सब्जी मंडी एसोसिएशन के महामंत्री अब्दुल जब्बार का कहना है कि सब्जियों की तीन सौ आढ़त है। इनका रोजाना एक करोड़ का टर्न ओवर है। आलू का सीजन चल रहा है। पूर्व से ही प्रशासन से मंडी को चुनावी प्रक्रिया से दूर रखने की मांग की जा रही थी। इस पर ध्यान नहीं दिया गया। सब्जी मंडी एसोसिएशन के अध्यक्ष राज कुमार कुशवाहा का कहना है पोलिंग के लिए पहली बार फल और सब्जी मंडी बंद की जा रही है। चार दिन में सब्जी किसानों को काफी नुकसान होगा। जिला प्रशासन को किसानों के बारे में सोचना चाहिए था। सहालग का दौर चल रहा है। किसान सब्जी बेचने कहां जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फल मंडी एसोसिएशन के अध्यक्ष मुवीन राईन का कहना है मंडी में फल की 50 से अधिक दुकानें हैं। इस समय अंगूर, सेव, अमरूद और पपीता आ रहा है। 15 फरवरी से संतरा और अनार भी आने लगेंगे। चार दिन तक मंडी बंद रहने से फल बर्बाद हो जाएंगे। पहली बार फल मंडी को बंद रखने का आदेश मिला है। गल्ला मंडी एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद यादव का कहना है गल्लामंडी को पूर्व की तरह अधिग्रहीत की जाती तो शायद व्यापारियों को ज्यादा समस्या नहीं होती। पहले जिन दुकानों को खाली करा लिया जाता था, उन्हें हम लोग अपनी ओर शिफ्ट कर लेते थे। इस बार ऐसा कुछ नहीं है। मंडी बंद होने से मजदूरों व पल्लेदारों को काफी परेशानी होगी।
मंडी परिसर 17 से 20 फरवरी तक कुल चार दिन बंद रहेगी। मंडी समिति चार दिन बंद रहने से पांच लाख रुपये का नुकसान उठाना पड़ेगा।
-सत्यवीर सिंह, सचिव मंडी समिति
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed