{"_id":"5fc3cf4a8ebc3eefbb0775b3","slug":"chori-ka-mobile-baramd-etawha-news-knp5970572189","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद की सभा से चोरी मोबाइल बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद की सभा से चोरी मोबाइल बरामद
विज्ञापन
फोटो संख्या 49 पुलिस हिरासत में मोबाइल चोरी के आरोपी
- फोटो : ETAWHA
इटावा। बकेवर थाना पुलिस ने गत छह नवंबर को राज्यसभा सांसद गीता शाक्य के स्वागत समारोह से चोरी गए मोबाइल बरामद किए है। इसी मामले में पुलिस ने दोनों को चंद्रपुरा पुलिया के पास आम की बगिया से पकड़ा है।
शहर के आकाश भारद्वाज ने बताया कि शनिवार शाम को उन्होंने बकेवर थाना पुलिस को सूचना दी कि वह छह नवंबर को राज्यसभा सांसद गीता शाक्य के आगमन पर स्वागत समारोह में शामिल होने बकेवर चौराहा गया था। इसी दौरान भीड़भाड़ का फायदा उठाकर किसी ने उसका मोबाइल फोन चुरा लिया। उसी दिन उसके दोस्त का भी मोबाइल चोरी हो गया था। पीड़ित की तहरीर पर थाना में मामला दर्ज कर चोरों की तलाश की जा रही थी।
रविवार को मुखबिर की सूचना पर थाना पुलिस ने चंद्रपुरा पुलिया के पास आम के बाग में दो संदिग्धों को पकड़ लिया। पकड़े गए मैनपुरी जनपद के थाना व कस्बा करहल अंतर्गत स्टेट बैंक के निकट रहने वाले राम अवतार के पुत्र गौरव गिहार व जसवंत नगर थानांतर्गत कोठी कैस्त निवासी हेमराज के पुत्र गौरव जाटव की जामा तलाशी में विभिन्न कंपनियों के पांच मोबाइल बरामद हुए। उन्होंने बताया कि इनमें से दो मोबाइल छह नवंबर को राज्यसभा सांसद की सभा में से चोरी किए हुए हैं और अन्य अलग-अलग भीड़ वाले स्थानों से चोरी किए हैं। पुलिस ने दर्ज मामले में धाराएं बढ़ाईं हैं।