{"_id":"611412578ebc3e76ff666087","slug":"chori-etawah-news-knp6457064186","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोता रहा परिवार, चोर ले गए हजारों का सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोता रहा परिवार, चोर ले गए हजारों का सामान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लवेदी। बकेवर थानाक्षेत्र के कालिका मोहल्ला के एक घर में मंगलवार देर रात छत से आए चोरों ने हजारों का माल पार कर दिया। घटना के दौरान परिवार के लोग सोते रहे, लेकिन किसी को भी आहट नहीं लगी। बुधवार सुबह नींद खुलने पर चोरी का पता चला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कालिका मोहल्ला निवासी नीता देवी ने बताया कि मंगलवार रात को वह बेटे विवेक उर्फ पिंटू के साथ छत पर सो रही थी। नीचे देवर शिवशंकर शुक्ला लेटे थे। देर रात चोर पीछे के रास्ते छत पर चढ़कर घर के अंदर घुसे और कमरे में रखा कपड़ों का बैग ले गए, जिसमें कपड़े, आठ हजार रुपये व मोबाइल फोन था।
बुधवार सुबह पिंटू पूजा के लिए साइकिल से बेलपत्र लेने जा रहा था। तभी रास्ते में उसे झाड़ियों में बैग पड़ा मिला, उसमें रखे कपड़े, मोबाइल व रुपये गायब थे। पिंटू ने जानकारी परिजनों व पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पिंटू से पूछताछ की। थाना प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। फिर भी मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
ऊसराहार। मंगलवार रात ऊसराहार के किशनी मार्ग पर स्थित हनुमान मंदिर में रखे दानपात्र को तोड़कर चोर हजारों रुपये ले गए। बुधवार सुबह भक्त पूजा के लिए पहुंचे तो घटना की जानकारी हुई। ग्रामीणों ने चोरी की सूचना पुलिस को दी। मंदिर के पुजारी चंदन गुप्ता ने बताया दानपात्र में कितनी रकम थी, इसका सही अनुमान नहीं है। वहीं, मंदिर में चोरी होने से भक्तों में काफी रोष है। (संवाद)