{"_id":"612e6c0e8ebc3eca8319f326","slug":"chor-girftar-etawah-news-knp649377771","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतरराज्यीय गिरोह के चार बाइक चोर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतरराज्यीय गिरोह के चार बाइक चोर गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। सिविल लाइन पुलिस ने सोमवार रात आईटीआई चौराहे के पास से अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह के चार लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस का दावा है कि उनके पास से बरामद दोनों बाइकें चोरी की हैं। जिसमें फर्जी नंबर प्लेट लगी थी। साथ ही आरोपियों के पास से दो तमंचे, चार कारतूस व एक चाकू भी बरामद हुआ।
रविवार रात पुलिस टीम ने आईटीआई चौराहे के पास दो बाइक पर चार सवारों को देखा। संदिग्ध लगने पर रोकना चाहा तो वे भागने लगे। जिस पर घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम फिरोजाबाद के थाना रामगढ़, हबीबगंज निवासी शानू उर्फ शान मोहम्मद, जसवंतनगर के देवीपुरा निवासी चंद्रशेखर, चौबिया के बोझाहार गांव निवासी उत्कर्ष यादव व मैनीपुरी के थाना कुर्रा बहादुरपुर गांव निवासी अभिषेक यादव उर्फ गोलू बताया। पुलिस ने चारों से पूछताछ की और मंगलवार को कोर्ट में पेश किया। जहां से जेल भेज दिया गया।
थाना प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए चारों आरोपियों की उम्र 30 के अंदर ही है। ये अपने महंगे शौक पूरा करने के लिए जनपद समेत अन्य राज्यों में भी बाइक चोरी करते थे। रुपये बांटकर यह लोग घूमने निकल जाते थे। इन्होंने एक बाइक दिल्ली व दूसरी फ्रेंड्स कॉलोनी से चुराई थी।
विज्ञापन
जसवतंनगर के देवीपुरा निवासी चंद्रशेखर बकेवर थाने का गैंगस्टर है। इस पर चोरी, चोरी का माल रखने, बेचने, धोखाधड़ी समेत अन्य धारा में फ्रेंड्स कॉलोनी, सिविल लाइन व फिरोजाबाद के थाना शिकोहाबाद में आठ मुकदमें दर्ज हैं। चौबिया के बोझाहार गांव का उत्कर्ष यादव कोतवाली इटावा से गैंगस्टर है। इस पर चोरी, मारपीट, धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में फ्रेंड्स कॉलोनी, कोतवाली इटावा, आदि थानों में आठ मुकदमें दर्ज हैं।