{"_id":"593adf2e4f1c1b6c519c9387","slug":"child-death-from-current-even-before-the-result-came","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिजल्ट आने से पहले ही करंट से किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिजल्ट आने से पहले ही करंट से किशोर की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा
Updated Fri, 09 Jun 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसरेहर। चौबिया थाना क्षेत्र के गांव रम्पुरा मूंज के पास पेड़ पर चढ़कर जामुन तोड़ते समय अचानक करंट लगने से एक किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। किशोर इंटरमीडिएट का छात्र था। उसकी मौत की खबर सुनकर घर में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव रम्पुरा मूंज निवासी राम प्रकाश यादव का 17 वर्षीय पुत्र सुनील कुमार उर्फ कन्हैया शुक्रवार की सुबह अपने पड़ोस के गांव नगला हरी में गेहूं पिसवाने के लिए चक्की पर गया था। गेहूं चक्की पर डालकर वह घर लौट रहा था तभी रास्ते में वह जामुन तोड़ने के लिए वह पेड़ पर चढ़ गया। उसे इस बात का आभास नहीं था कि पेड़ के ऊपर से हाईटेंशन बिजली की लाइन गुजर है। हाई टेंशन लाइन का जामुन के पेंड से टच हो गया और पेड़ में करंट आ गया। करंट लगने से सुनील की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलने पर गांव के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सुनील कुमार यादव ने इंटर की परीक्षा दी थी। रिजल्ट आने से पहले ही उसकी मौत हो गई। उसने इंटर की परीक्षा प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की है। उसे 500 मेें से 300 अंक प्राप्त हुए हैं।
विज्ञापन