{"_id":"63791ed73ff93744bd59c5a6","slug":"chidren-heart-opration-facality-will-be-soon-in-medical-college-etawah-news-knp7292012109","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैफई मेडिकल कॉलेज में बच्चों के दिल का इलाज मिलेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैफई मेडिकल कॉलेज में बच्चों के दिल का इलाज मिलेगा
विज्ञापन
इटावा। सैफई मेडिकल कॉलेज में जल्द बच्चों के दिल का ऑपरेशन हो सकेगा। इसके लिए हृदय रोग विभाग के अध्यक्ष डॉ. समीर सराफ को विशेष प्रशिक्षण के लिए कोच्चि के मेडिकल कॉलेज भेजा जा रहा है। उन्होंने बताया कि बच्चाें के दिल में जन्मजात छेद होने संबंधित समस्या का इलाज हो सकेगा।
मेडिकल कॉलेज में लंबे समय से बंद चल रहा कॉर्डियो विभाग दो माह पहले डॉक्टरों की तैनाती के बाद शुरू हुआ था। तबसे यहां ऑपरेशन की सुविधा शुरू करने के प्रयास किए जा रहे हैं। मशीनों के मेंटिनेंस के बाद जल्द ऑपरेशन शुरू होने की उम्मीद है। बच्चों का ऑपरेशन करने के लिए डॉ. समीर सराफ कोच्चि के अमृता इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस में विशेष प्रशिक्षण लेंगे।
इसके लिए प्रदेश से दो डॉक्टरों का चयन हुआ है।
डॉ. समीर सराफ ने बताया कि वह रविवार को रवाना होंगे। कुलपति प्रो/डॉ. प्रभात कुमार के निर्देशन में ऑपरेशन शुरू करने की तैयारी है। बड़ों के साथ ही बच्चों में आनुवंशिक और जन्मजात हृदय रोग की समस्या बढ़ रही है।
विज्ञापन
इसका प्रशिक्षण लेंगे
कोच्चि में एक माह के प्रशिक्षण के दौरान बच्चों की नसें टेढ़ी होना, दिल में छेद होने संबंधी दिक्कतों के इलाज के लिए बारीकियां सीखेंगे। नए साल से बच्चों के दिल का ऑपरेशन शुरू करने की तैयारी है।