{"_id":"8365e06b080483d36fb8061455dca089","slug":"checking-asked-to-stop-at-highway-robbery-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर लूट रोकने के लिए चेकिंग को कहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर लूट रोकने के लिए चेकिंग को कहा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
Updated Sat, 30 May 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस लाइन में शनिवार को आईजी जोन कानपुर आशुतोष पांडेय ने क्षेत्राधिकारियों की बैठक में हाईवे पर लूट रोकने के लिए चेकिंग के निर्देश दिए। साथ ही बोले, अभियान के दौरान लोगों से बदसलूकी हरगिज न की जाए।
विज्ञापन
बैठक में उन्होंने आगामी पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने तथा 31 दिसंबर से पहले के मामलों को प्राथमिकता के साथ निस्तारित करने को भी कहा।
विज्ञापन
बैठक के बाद पत्रकारों से वार्ता करते हुए आईजी आशुतोष पांडेय ने बताया कि जनता को अपनी बात कहने तथा उस पर क्या कार्रवाई हुई, उसे जानने का अधिकार है इसीलिए उन्होंने एक नंबर भरोसे का चालू किया है। उन्होंने बताया कि भरोसे का नंबर 0512-2310512 तथा व्हाट्सएप्स नंबर 7704020202 है।
विज्ञापन
इन नंबरों पर सूचना देने के बाद पुलिस त्वरित कार्रवाई करती है। उन्होंने कहा कि पब्लिक किसी वारदात की सूचना इन नंबरों पर दे। लोगों को बाद में और किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं करनी पड़ती। आगे की कार्रवाई का जिम्मा संबंधित थाना के बीट के दरोगा का है। उन्होंने बताया कि सूचना देने के बाद वादी खुद पुलिस रहती है।
उन्होंने बताया कि सूचना की आवाज फाइल की मोनीटरिंग होती है। 24 घंटे में 80 प्रतिशत मामलों का निस्तारण होता है। बाकी का निस्तारण न होने पर सीओ को वह फाइल भेजी जाती है।
उन्होंने बताया कि एक नंबर भरोसे का चालू होने के बाद जोन में मारपीट की जैसे मामले में भारी कमी आई है। क्यों कि सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर मामलों का निस्तारण करा देती है। उन्होंने अधिकारियों से लोगों को इस नंबर के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए।
उन्होंने बताया कि हाईकोर्ट के आदेश के अनुरूप 31 दिसंबर से पहले के जो मामले हैं, उन्हें शीघ्र ही निस्तारित किया जाए ताकि न्यायिक प्रक्रिया शुरू हो सके। आईजी ने कहा कि इटावा में लूट व अपहरण की वारदातें होती हैं। ऐसे में हाइवे पर लूट की वारदातों को रोकने के लिए प्रमुख स्थानों पर बैरियर लगाकर चेकिंग की जाए।
एक सवाल के जवाब में पुलिस पर हो रहे हमलों के संबंध में उनका कहना था कि जनता के साथ कम्युनिकेशन गैप के कारण ऐसी वारदातें होती हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस का दायित्व है कि वह वादी और प्रतिवादी पक्ष को संतुष्ट करे ताकि इस प्रकार की वारदातों पर अंकुश लगे।
उन्होंने बताया कि हाइवे पर पेट्रोलिंग करने के लिए प्रत्येक थाने को एक-एक गाड़ी भी दी जा रही है। प्रेसवार्ता के दौरान एसएसपी मंजिल सेनी, सीओ सिटी सिद्धार्थ वर्मा भी मौजूद रहे।
कचहरी में अस्थायी चौकी बनाने के निर्देश
दो दिन पूर्व कचहरी के पास एसएसपी आवास के सामने युवक की गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले को भी आईजी ने गंभीरता से लिया है। उन्होेंने कचहरी परिसर में एक अस्थायी पुलिस चौकी खोले जाने के निर्देश एसएसपी को दिए हैं। उन्होंने कहा कि कचहरी जाने वाले वादकारियों को वाहन ले जाने में किसी प्रकार की दिक्कत न हो इसके लिए पार्किंग की व्यवस्था की जाए। साथ ही उन्होेंने वाहन चोरी की वारदातों को रोकने के भी निर्देश दिए।
‘पत्रकार होता है समाज का दर्पण’
बकेवर (इटावा)। पत्रकार समाज का दर्पण होता है। समाज को न्याय दिलाना ही पत्रकारों का मुख्य उद्देश्य है। यह बात आईजी कानपुर आशुतोष पांडेय ने पत्रकारिता सम्मेलन में कही।
वह शनिवार को पत्रकारिता दिवस पर क्षेत्रीय ग्राम विकास संस्थान में आयोजित पत्रकारिता सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि पत्रकारों को समाजहित में अपने दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए।
कार्यक्रम में एसएसपी मंजिल सैनी ने कहा कि पत्रकारिता का राष्ट्र व समाज के निर्माण में अहम योगदान है। पत्रकारिता पेशा नहीं बल्कि मिशन है। नैतिकता का बोध पत्रकारिता से ही होता है।
इस मौके पूर्व प्राचार्य डा. विद्याकांत तिवारी ने कहा कि पत्रकारिता आज के परिवेश में काफी कठिन काम है। अपनी जान जोखिम में डालकर पत्रकारों को कार्य करना पड़ता है। डा. कुश चतुर्वेदी ने कहा कि सोशल मीडिया पर शत-प्रतिशत सूचनाओं का आदान प्रदान हिंदी भाषा में हो रहा है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने कई पत्रकारों को सम्मानित भी किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रेस क्लब अध्यक्ष रामनारायण गुप्ता ने और संचालन कृष्नेश त्रिपाठी ने किया।
इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोहन शर्मा, पूर्व सपा महासचिव पंकज दीक्षित, डा. सत्यप्रकाश उपाध्याय, नित्यानंद महाविद्यालय के प्राचार्य आरएन दुबे, रामनाथ सिंह यादव के अलावा राजू दुबे, गोपाल त्रिपाठी, कौशलेंद्र तिवारी, डा. एसबीएस चौहान, सुशील सम्राट, प्रदीन सोनी, दिनेश यादव आदि मौजूद रहे।