फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Chauri Chaura Festival will last for one year in schools

विद्यालयों में एक साल तक चलेगा चौरी चौरा महोत्सव

Tue, 02 Feb 2021 10:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Feb 2021 10:56 PM IST
विज्ञापन
Chauri Chaura Festival will last for one year in schools
जिले भर के माध्यमिक विद्यालयों में एक साल तक चलने वाले चौरी चौरा महोत्सव की शुरुआत चार फरवरी से होगी। महोत्सव की शुरुआत पर चार फरवरी को सुबह आठ बजे से राजकीय इंटर कालेज से प्रभात फेरी निकाली जाएगी।
विज्ञापन

इस प्रभात फेरी में एनएसएस और एनसीसी कैडेट्स, स्काउटर गाइडर और समाजसेवी सम्मिलित होंगे। प्रभात फेरी प्रमुख शहीद स्थलों पर सुबह 10 बजे पहुंचेगी। प्रभात फेरी की व्यवस्था राजकीय इंटर कालेज के प्रधानाचार्य पूरन सिंह पाल को सौंपी गई है।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक राजू राणा ने बताया कि राजकीय बालिका इंटर कालेज में शहीद स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आर्ट गैलरी की व्यवस्था की जाएगी।
इसमें स्वतंत्रता सेनानी एवं शहीद हुए सैनिकों के फोटोग्राफ और उनके जीवन से जुड़े चित्र प्रदर्शित किए जाएंगे। महोत्सव में विद्यालय स्तर और जिला स्तर पर निबंध चित्रकला, स्लोगन प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यालय स्तर पर निबंध प्रतियोगिता आठ फरवरी को, चित्रकला 17 फरवरी को, क्विज 24 फरवरी को, स्लोगन तीन मार्च को, कविता लेखन 12 मार्च को, भाषण 18 मार्च को और कथा कहानी लेखना प्रतियोगिता 25 मार्च को होगी।
जिला स्तर की सभी प्रतियोगिताएं अप्रैल से अगस्त तक होंगी। इसके बाद राज्य स्तरीय प्रतियोगिता तीन फरवरी 2022 को गोरखपुर में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed