फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Chaubia station did not record sound

चौबिया थाने में रिकार्ड नहीं मिले दुरुस्त

Sat, 18 Apr 2015 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Sat, 18 Apr 2015 12:15 AM IST
विज्ञापन
Chaubia station did not record sound

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. राकेश सिंह ने शुक्रवार को

विज्ञापन
चौबिया थाने का निरीक्षण किया। थाने में बन रहे 18 आवासों का निर्माण ठीक न होने पर प्रभारी थानाध्यक्ष से कहा कि मानक के अनुसार निर्माण पूरा न होने तक भवनों का हैंडओवर न किया जाए। 

प्रशासनिक भवन के निरीक्षण में छत जगह-जगह टूटी मिली। दीवारों का प्लास्टर भी गिर रहा है। थाना प्रभारी को छत की मरम्मत का प्रस्ताव तत्काल भेजने का निर्देश दिया। छत की सफाई कराने को भी कहा। थाने का रिकॉर्ड देखा तो पता चला कि एनसीआर की जांच 24 घंटे के अंदर नहीं की जा रही है।

इस पर थाना प्रभारी को फटकार लगाते हुए आदेश का पालन करने को कहा। एसएसपी ने लंबित विवेचनाएं थाना दिवस व तहसील दिवस रजिस्टर्ड, पासपोर्ट रजिस्टर्ड, महिला उत्पीड़न रजिस्टर्ड देखा। 94 विवेचनाएं लंबित पाई गईं, जिस पर उन्होंने नाराजगी जताई।

थाना दिवस तथा तहसील दिवस मे आए प्रार्थना पत्रों के आवेदकों के मोबाइल नंबर अंकित नहीं पाया गया, इस पर आपत्ति जताई। पासपोर्ट के आवेदकों का मोबाइल नंबर अंकित नहीं था। अभिलेखों का रखरखाव भी असंतोषजनक पाया गया। उन्होंने हेडमोहर्रिर को फटकार लगाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed