फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Character changes after coming to Majlis: Maulana Hafiz Shahid

मजलिस में आने से किरदार बदलता है : मौलाना हाफिज शाहिद

Sun, 10 Mar 2024 11:04 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Sun, 10 Mar 2024 11:04 PM IST
विज्ञापन
Character changes after coming to Majlis: Maulana Hafiz Shahid
इटावा। घटिया अजमत अली में इमाम बारगाह में महजबी की बरसी पर मजलिस का आयोजन हुआ। इसमें कानपुर से आए मौलाना हाफिज शाहिद बाकरी ने कहा कि मजलिस में आने से किरदार बदलता है, मगर यह इंसान की सोच पर निर्भर है कि उसने मजलिस से क्या पाया।
विज्ञापन



कहा कि मजलिस बहुत हो रही हैं, लेकिन इंसान वहीं का वहीं है। इंसान की नीयत में कमी है। क्योंकि हमने घर से निकलते वक्त सोचा ही नहीं मजलिस में जा रहे हैं। कुरान कह रहा है कि इंसान के पास जो परेशानी आती है वह उसी की कमाई है। इंसान को रमजान के महीने की पहचान करनी होगी। अगर इंसान रमजान की अहमियत को समझ जाए तो रोजा, नमाज, इबादत और कुरान की तिलावत से दूर नहीं रहेगा। रमजान के महीने में अल्लाह सभी को बख्श देगा। कहा इंसान के घरों में कुरान ताख पर रख दिया जाता है। कुरान सिर्फ ताख पर रखने या चूमने के लिए नहीं है, बल्कि कुरान की आयतों को दिल में उतारा जाए। मजलिस में तस्लीम रजा, सलीम रजा, जहूर नकवी ने सोजख्वानी की। तनवीर हसन, तस्लीम रजा, सलीम रजा ने भी तकरीर की। तालिब रिजवी, आबिद रिजवी, आसिफ रिजवी अश्शू, हाजी कमर अब्बास नकवी, शावेज नकवी, मो. अब्बास, मो. मियां, राहत हुसैन रिजवी आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed