{"_id":"60edaeb58ebc3e13531a5fa7","slug":"chandra-shekhar-azad-gave-a-big-statement-against-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ा बयान: चंद्रशेखर बोले- भाजपा पिछड़ों की सबसे बड़ी दुश्मन, इसे हराने के लिए किसी भी दल से समझौता मंजूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ा बयान: चंद्रशेखर बोले- भाजपा पिछड़ों की सबसे बड़ी दुश्मन, इसे हराने के लिए किसी भी दल से समझौता मंजूर
Tue, 13 Jul 2021 08:50 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 13 Jul 2021 08:50 PM IST
सार
चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि उनकी पार्टी भाजपा को हराने के लिए प्रदेश में किसी भी दल से समझौता करने को तैयार है। उन्होंने कहा भाजपा से अमन शांति को खतरा है।
विज्ञापन
बहुजन साइकिल यात्रा निकालते आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि भाजपा पिछड़ों की सबसे बड़ी दुश्मन है। वह मंगलवार को इटावा जिले के नुमाइश पंडाल स्थित बुद्धा पार्क में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्रिमंडल में पिछड़ों को शामिल कर भाजपा यह जताने का प्रयास कर रही है कि वह पिछड़ों की हितैषी है।
ऐसा करने से पिछड़े मान जाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं होगा। चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि उनकी पार्टी भाजपा को हराने के लिए प्रदेश में किसी भी दल से समझौता करने को तैयार है। उन्होंने कहा भाजपा से अमन शांति को खतरा है। सरकार हर मोर्चे पर फेल हुई है।
प्रदेश में मां-बहनों की इज्जत खतरे में है, इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नुमाइश पंडाल स्थित बुद्धा पार्क से उन्होंने बहुजन साइकिल यात्रा को झंडी दिखाकर रवाना किया। इस बीच चंद्रशेखर का कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।
विज्ञापन
इस दौरान तहफ्फुज कौमी एकता कमेटी के संयोजक खादिम अब्बास, आजाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष अभिषेक आजाद, भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष मोहित गौतम, मंडल प्रभारी रतन बौद्ध, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य राज कुमार गौतम, मोहम्मद आमीन, जिला पंचायत सदस्य रोहित गौतम मौजूद रहे।