फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Chances of rain tomorrow, cold will increase further

Etawah News: कल बारिश के आसार, अभी और बढ़ेगी ठंड

Sat, 31 Jan 2026 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jan 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Chances of rain tomorrow, cold will increase further
इटावा। जनपद का तापमान हर दिन अपने नए तेवर में नजर आ रहा है। एक ओर जहां तीन दिन पहले तक जिले से सर्दी एकदम से गायब हो गई थी लेकिन अब लोग कंपकंपा रहे हैं। वहीं मौसम विशेषज्ञ सोमवार और मंगलवार को बारिश की संभावना जता रहे हैं। बारिश के कारण सर्दी में इजाफा तो होगा ही साथ ही आलू और सरसों की फसलों पर भी विपरीत प्रभाव पड़ेगा।
विज्ञापन

चार दिन पहले जिले में लगभग 17 एमएम बारिश रिकार्ड की गई थी। इससे आलू और सरसों की फसलों को काफी नुकसान हुआ था। बारिश के बाद घने कोहरे की वापसी हुई और बीते तीन दिनों से दोपहर 12 बजे तक कोहरा छाया रहता है। शनिवार को भी जिले के मौसम में कोई खास परिवर्तन देखने को नहीं मिला और दोपहर दो बजे हल्की धूप नजर आई।
विज्ञापन

इस बीच जिले का अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री गिरकर 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले आठ जनवरी को अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं न्यूनतम तापमान में भी एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई और तापमान आठ डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. एसएन सुनील पांडे ने बताया कि फिलहाल अगले 24 से 48 घंटों में सर्दी से राहत मिलने वाली नहीं है। हल्की धूप निकलेगी लेकिन हवाओं के कारण इसका कोई ज्यादा प्रभाव मौसम पर नहीं रहेगा। इसके साथ ही सोमवार व मंगलवार को बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed