फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   chambal,youth,Drowned,etawah news,taking bath

गंगा दशहरा पर नहाते समय चंबल नदी में डूबने से युवक की मौत

Sun, 20 Jun 2021 09:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jun 2021 09:40 PM IST
विज्ञापन
chambal,youth,Drowned,etawah news,taking bath
संजय सिंह फाइल फोटो - फोटो : ETAWAH
चकरनगर। गंगा दशहरा पर रविवार सुबह चंबल नदी में दोस्तों के साथ स्नान करने आए युवक संजय सिंह (35) की डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों व जल पुलिस की मदद से शव को नदी से बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

चकरनगर थाना के ढकरा गांव निवासी संजय सिंह रविवार सुबह गांव के दोस्तों के साथ चंबल नदी में स्नान करने आया था। नदी में सभी दोस्त मौज-मस्ती कर रहे थे।
इस दौरान संजय नदी में एक स्थान पर पानी कम देख उधर की तरफ जाने लगा, तभी नदी में डूबने लगा। यह देख दोस्तों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन उनकी आंखों के सामने ही पर गहरे पानी में समा गया।
विज्ञापन

दोस्तों ने घटना की सूचना पुलिस व संजय के घरवालों को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच जल पुलिस टीम के साथ करीब एक घंटे में संजय को ढूंढकर नदी से बाहर निकाल लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन फौरन उसे सीएचसी राजपुर लेकर गए। जहां डॉक्टर ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी अतुल कुमार लखेरा ने बताया कि चंबल में नहाते समय संजय की डूबने से मौत हुई है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
चंबल नदी के किनारे ली थी सेल्फी
नाम न छापने की शर्त एक दोस्त ने बताया कि रविवार सुबह संजय बहुत खुश था। गंगा दशहरा पर वह सुबह से दोस्तों को नदी में नहाने के लिए बुलाने लगा था। चंबल नदी में नहाने से पहले संजय ने सभी दोस्तों के साथ सेल्फी ली थी।
घर में मचा कोहराम
संजय के नदी में डूबने की खबर पाकर पिता दंगल सिंह, मां कुंवरवती, भाई राजा व गजेंद्र व आसपास के तमाम लोग मौके पर पहुंचे। जिस दौरान जल पुलिसकर्मी व ग्रामीण नदी में संजय की तलाश कर रहे थे।

उस दौरान परिजन संजय के सकुशल होने की दुआएं मांग रहे थे। जैसे ही संजय को नदी से बाहर निकला गया, परिजन उसकी हालत देख बिलख पड़े। रिश्तेदारों व ग्रामीणों ने दुखी परिजनों को ढांढस बंधा शांत कराया। जब अस्पताल से संजय का शव घर पहुंचा, तो कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed