फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   chambal

चंबल खतरे के निशान से साढ़े चार मीटर ऊपर

Mon, 16 Sep 2019 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Sep 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
chambal
उदी (इटावा)। कोटा बांध से पानी छोड़े जाने के बाद चंबल नदी के जलस्तर का निरंतर बढ़ना जारी है। रविवार पूरे दिन में करीब एक मीटर नदी का जलस्तर बढ़ गया। सुबह आठ बजे चंबल नदी का जलस्तर 123.62 मीटर था जो शाम पांच बजे 124.43 मीटर पर पहुंच गया। यह खतरे के निशान 119.80 से करी साढे़ चार मीटर ऊपर है।
विज्ञापन

स्थिति को देखते हुए रविवार को उपजिलाधिकारी सदर सिदार्थ और क्षेत्राधिकारी जसवंतनगर ने तहसील सदर के अंतर्गत बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों बसवारा एवं मड़ैया पछायगाव का निरीक्षण किया गया। दोनों गांवों में मेडिकल टीम और खाद्य आपूर्ति विभाग की टीम को भी निरीक्षण कराने के आदेश दिए गए थे। इसके बाद दवाइयों का वितरण एवं खाद रसद की आपूर्ति की जा रही है। बसवारा गांव में रास्ते के आवागमन के अवरुद्ध होने के कारण प्रशासन द्वारा नाव की व्यवस्था कर दी गई है। अभी एक-दो दिन तक पानी के स्तर के और ऊपर जाने की संभावना जताई जा रही है। सभी ग्राम वासियों से आग्रह किया गया है कि वे खाद्य सामग्री का संग्रहण करें एवं ऊंचाई स्थलों में ही रहें। चंबल नदी के किनारे होने के कारण जंगली जीवों के आने का भी खतरा रहता है, रात के दौरान सजग रहने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed