फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Chambal Cricket League: Chauraila defeated Bitholi team

चंबल क्रिकेट लीग: चौरैला ने बिठौली टीम को हराया

Fri, 25 Mar 2022 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Mar 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Chambal Cricket League: Chauraila defeated Bitholi team
चंबल क्रिकेट लीग की विजेता टीम - फोटो : ETAWAH
इटावा। चंबल फाउंडेशन द्वारा आयोजित चंबल क्रिकेट लीग के दूसरे दिन हुकुमपुरा ग्राउंड पर चौरैला और बिठौली टीम के बीच मैच खेला गया। चौरैला के खिलाड़ियों ने बिठौली की टीम को हरा दिया। मोनू को मैन ऑफ़ द मैच घोषित किया गया।
विज्ञापन

चौरैला की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी बिठौली की टीम लड़खड़ा गई। पूरी टीम 11 ओवर में 58 रन ही आउट पाई। गिरिराज परिहार ने सर्वाधिक 17 रन बनाए। 59 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चौरैला टीम के बल्लेबाजों ने जमकर बल्लेबाजी की। टीम ने महज 7.3 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर मैच जीत लिया।
विज्ञापन

मोनू ठाकुर ने 18 गेंदों पर तीन छक्के और 2 चौके की मदद से 26 रन बनाये। मोनू ठाकुर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार विवेट भी लिए थे। मोनू को मैन ऑफ़ द मैच घोषित किया गया। मैन ऑफ द मैच की ट्रॉफी टूर्नामेंट के संयोजक और चंबल फाउंडेशन के प्रमुख शाह आलम ने प्रदान की। अंपायरिंग की जिम्मेदारी शेरसिंह और मनीष कुमार ने निभाई। कमेंट्री देवेंद्र सिंह ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed