फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Cham Cham-chhama-Jume people to the tune of

छम-छमा-छम की धुन पर झूमे लोग

Mon, 07 Dec 2015 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा Updated Mon, 07 Dec 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
Cham Cham-chhama-Jume people to the tune of
रंगारंग कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव ने
विज्ञापन
कहा कि बच्चों की यह मनभावन प्रस्तुति उनकी प्रतिभा को निखारने में सहायक होगी।

इटावा महोत्सव के मंच के जरिए आयोजन समिति ने इन बच्चों को प्रेरणा दी है। उन्होंने कहा कि अभिभावकों, गुरुजनों व नुमाइश कमेटी ने बच्चों को अपनी प्रतिभा निखारने का मौका दिया है।

इसके लिए वह सभी बधाई के पात्र हैं। कार्यक्रम संयोजक प्रधानाचार्य नीलम आनंद, सहसंयोजक नमिता तिवारी व प्रधानाचार्य डा. आनंद ने मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि को शॉल, प्रतीक चिंह भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ अर्चना मेमोरियल की छात्रा ने सरस्वती वंदना के साथ किया।

सेंटमैरी की छात्रा सृष्टि वर्मा ने विशेष प्रस्तुति देकर खूब सराहना बटोरी। इसके अलावा अरना मिश्रा, आध्या बाजपेई, प्राची राजपूत, यंशिका छुगानी, आध्या सिंह, असिता वर्मा, आनंदनी यादव, विंशी जैन की प्रस्तुति को भी सराहना मिली। छम छमा छम कार्यक्रम में अधिक प्रतिभागी आ जाने से सभी को प्रस्तुतियां देने का समय नहीं मिल सका।

 आयोजन समिति ने इसके लिए आठ दिसंबर को कार्यक्रम आयोजित करने की घोषणा की। जो अभ्यर्थी आज अपनी प्रस्तुति नहीं दे सके वे आठ दिसंबर को शामिल हो सकते हैं।

निर्णायक की भूमिका चंद्रमुखी दुबे व नमिता तिवारी ने निभाई। इस मौके पर एसडीएम सदर महेंद्र सिंह, प्रधानाचार्य धर्मेंद्र शर्मा, अभिषेक सक्सेना, भावना शर्मा, कमल कुमार, राजू बाजपेई, ब्रजेश कुमार, डा. हेरोल्ड आदि शामिल रहे।

 संचालन डा. मनीष यादव ने किया। इस मौके पर डीएम नितिन बंसल, एसएसपी मंजिल सैनी ने भी बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed