{"_id":"616874901610f023cd110e2e","slug":"chaar-sadak-haadason-mein-chaar-logon-kee-maut-etawah-news-knp6583308157","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार सड़क हादसों में चार लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार सड़क हादसों में चार लोगों की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में चार लोगों की जान चली गई, जबकि, कई लोग घायल हो गए। हादसों में मरने वालों में भाजपा बूथ अध्यक्ष बृजेश सिंह राजपूत भी शामिल हैं। पुलिस ने सभी हादसों की रिपोर्ट दर्ज कर मामलों की जांच कर रही है।
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के नारायनपुरा गांव निवासी लायक सिंह का बेटा बृजेश सिंह राजपूत (30) किसान थे। वह इटावा विस क्षेत्र के 122 नंबर बूथ पूठन सकरौली के भाजपा के बूथ अध्यक्ष भी थे।
बुधवार की रात वह चचेरे भाई कृष्ण गपोल के साथ बाइक से लुहन्ना चौराहा स्थित जीवन कोल्ड स्टोरेज पर रखे अपने आलू देखने गए थे। वहां से घर लौटते वक्त राजा के बाग के पास पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
इससे दोनों भाई सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे के बाद चालक मौके से ट्रैक्टर लेकर भाग निकला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची सिविल लाइन पुलिस ने दोनों भाइयों को जिला अस्पताल पहुंचाया।
वहां डाक्टरों ने बृजेश को मृत घोषित कर दिया, जबकि कृष्ण गोपाल को गंभीर हालत में सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी रेफर कर दिया गया। बृहस्पतिवार को सुबह ग्रामीणों व भाजपा के कई नेताओं को पोस्टमार्टम हाउस और घर पहुंचकर बृजेश की मौत पर शोक व्यक्त किया।
बृजेश के परिवार में पत्नी उर्मिता व बेटी दीपा हैं। उधर, बकेवर क्षेत्र के जयमलपुर गांव निवासी किसान प्रेम बाबू कठेरिया का बेटा रीतू (20) बुधवार की रात इटावा के मानिकपुर मोड़ के पास स्थित सावित्री कोल्ड स्टोर में रखे आलू लेकर ट्रैक्टर से गांव वापस जा रहा था।
ट्रैक्टर गांव का अनिल कुमार चला रहा था। नेशनल हाईवे पर पिलखर के पास तेज रफ्तार डीसीएम को ओवर टेक करने के दौरान पीछे से आए लोडर ने ट्रैक्टर में टक्कर मार दी।
इससे ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलट गया। इससे ड्राइवर के बगल की सीट पर बैठा रीतू की नीचे गिर गया और ट्राली के पहियों के नीचे दबकर उसकी मौत हो गई, जबकि अनिल बच गया।
हादसे में लोडर चालक तुलसीराम भी घायल हो गया। पुलिस ने तुलसीराम का इलाज कराने के बाद उसे हिरासत में ले लिया। दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर थाने पहुंचाया गया है।
वहीं नेशनल हाईवे पर इकदिल थाना क्षेत्र के बाबरी कुंआ के पास सड़क पार करते वक्त तेज रफ्तार वाहन की की टक्कर से राजेंद्र (50) की मौत हो गई। राजेंद्र इकदिल क्षेत्र के ही बीलमपुर के रहने वाले थे।
पुलिस के मुताबिक राजेंद्र का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था। उधर, इकदिल के चांदनपुर गांव निवासी अजय सक्सेना (40) बुधवार की शाम खेत पर जाने को घर से निकले थे। गांव के बाहर से गुजरी रेलवे लाइन को पार कर रहे थे।
उसी दौरान अप लाइन खंभा नंबर 1149/21 पर ट्रेन से कटकर मौत हो गई है। पुलिस के मुताबिक अजय सिंह मजदूरी करते थे।