{"_id":"617c39bb23a6886a9d1a0964","slug":"center-in-charge-s-bag-full-of-notes-stolen-etawah-news-knp661197251","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र प्रभारी का नोटों से भरा बैग चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्र प्रभारी का नोटों से भरा बैग चोरी
विज्ञापन
इटावा। बरालोकपुर के केंद्र पर प्रभारी शहजादे लाल यादव का नोटों से भरा बैग शातिर ने पार कर दिया। बैग में खाद बिक्री के सवा लाख रुपये रखे थे। केंद्र प्रभारी ने बैग की चोरी सूचना विभागीय अधिकारियों व पुलिस को दी है।
बरालोकपुुर केंद्र में इन दिनों खाद की बिक्री चल रही है। बृहस्पतिवार को तमाम किसान केंद्र पर खाद खरीदने पहुंचे थे। केंद्र प्रभारी शहजादे लाल और सचिव सुजीत यादव ने सुबह से खाद बांटने शुरू किया।
इस दौरान शहजादे ने बिक्री का रुपयों एक बैग गोदाम में रखी अलमारी में रख दिया। शाम पांच बजे खाद की बिक्री का समय समाप्त होने के बाद शहजादे ने अलमारी खोली तो बैग गायब था। बैग गायब होने की सूचना से कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
केंद्र प्रभारी ने बताया कि 100 से अधिक डीएपी की बोरियों की बिक्री का करीब सवा लाख रुपया बैग में रखा था। यह बैग किसी ने अलमारी से पार कर दिया। उन्होंने बैग की काफी तलाश किया।
कई लोगों से बैग के बारे में पूछा भी, लेकिन कोई कुछ नहीं बता सका। उन्होंने नोटों से भरा बैग केंद्र के गोदाम से चोरी होने की जानकारी विभागीय अधिकारियों व स्थानीय थाना पुलिस को दी है।