फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   CCTV cameras of the medical college were defective for seven years

Etawah News: मेडिकल कॉलेज के सीसीटीवी कैमरे सात साल से खराब पड़े

Thu, 20 Jul 2023 11:46 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Thu, 20 Jul 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
CCTV cameras of the medical college were defective for seven years
फोटो 20:::आयुर्विज्ञान विवि में लगा खराब सीसीटीवी कैमरा। संवाद
विज्ञापन





- विवि प्रशासन की हीलाहवाली के चलते फर्म की मनमानी जारी, फुटेज न मिलने से कई घटनाओं की जांच अटकी



संवाद न्यूज एजेंसी
सैफई। आयुर्विज्ञान विवि (मेडिकल कॉलेज) के सीसीटीवी कैमरे सात साल से खराब पड़े हैं। विवि प्रशासन की हीलाहवाली के चलते कैमरों का काम देखनेवाली फर्म की मनमानी जारी है।
विश्विद्यालय के सभी गेटों से लेकर ट्रामा सेंटर, ओपीडी परिसर, सभी हॉस्टलों समेत पूरे परिसर में लगभग दो सौ सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। कुछ साल तक सही काम करने के बाद लगभग 2016 से कैमरे खराब होने लगे। इस साल में ही लगभग सभी कैमरे खराब हो गए, लेकिन इन्हें आज तक सही नहीं कराया गया।
विज्ञापन

ऐसे में यहां आने वाले मरीजों, डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ, हॉस्टल में रहने वाले मेडिकल छात्रों के साथ होने वाली घटनाओं का सच नहीं पता चल पाता है। आए दिन परिसर में कहीं लोगों के वाहन चोरी तो कहीं मारपीट जैसी घटनाएं होती रहती हैं। मरीज भी कई बार मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों और स्टाफ पर बदसलूकी और मारपीट का आरोप लगा चुके, लेकिन इसके साक्ष्य न मिलने पर आगे कुछ नहीं हो पाता है। क
विज्ञापन
विज्ञापन

ई बार पुलिस कुलपति से सीसीटीवी कैमरे ठीक कराने के लिए लिखित अनुरोध कर चुकी है। दरअसल कैमरे खराब होने से पुलिस विवादों के तह तक नहीं पहुंच पाती है। इसी कारण कई घटनाएं और विवादों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है।




केस 1

12 दिसंबर 2019 : दोपहर में डॉक्टर और मरीजों के तीमारदारों में विवाद हो गया था। मैनपुरी निवासी मरीज के साथ में आई युवती ने डॉक्टर पर मारपीट कर चेन लूटने का आरोप लगाया था। डॉक्टर व स्टाफ ने मोबाइल छीनने और मारपीट का आरोप लगाया था। जांच के लिए कुलसचिव ने पांच सदस्य टीम बनाई थी। पुलिस भी बुलाई गई थी। सीसीटीवी कैमरे खराब होने से विवाद का का कारण नहीं पता चला।


केस 2
6 मई 2021 : मैनपुरी की बरनाल थाना क्षेत्र के आशीपुर निवासी महिला मरीज की मौत पर तीमारदारों ने हंगामा कर दिया था। उनकी डॉक्टर और स्टाफ झड़प भी हुई थी। पुलिस बुलानी पड़ी थी। पुलिस ने समझाकर तीमारदारों को शांत कराया। तह तक जाने के लिए सीसीटीवी के फुटेज मांगे तो बताया कि कैमरे खराब हैं।




केस 3



13 अप्रैल 2022::::मैनपुरी के मोहल्ला राजपुर निवासी राजेंद्र चौहान ने आठ अप्रैल 2022 को मां बिट्टा देवी (72) को चिकित्सा विवि में भर्ती कराया। उनकी किडनी में समस्या थी। 13 अप्रैल को राजेंद्र ने सुबह चार बजे इमरजेंसी ट्रामा सेंटर बिल्डिंग से कूदकर जान दे दी थी। पत्नी अंजू व पुत्र सोनू चौहान ने विवि प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाकर सीसीटीवी कैमरों के जरिये जांच का अनुरोध किया था। तब भी विवि प्रशासन ने सीसीटीवी खराब होने की जानकारी दी थी।


-----------------------

इनसेट

यह फंस रहा पेंच


विवि के प्रशासन उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई में पूर्व सैनिक कल्याण निगम को विश्वविद्यालय की ओर से मई 2022 में 300 सीसीटीवी कैमरा का ठेका दिया गया। जिसका लगभग चार करोड़ रुपये भुगतान विश्वविद्यालय की ओर से किया जाएगा, लेकिन विश्वविद्यालय भुगतान प्रति माह के हिसाब से करना चाह रहा है। इसकी वजह से पूर्व सैनिक कल्याण निगम इन सीसीटीवी कैमरों को लगा नहीं रही थी, लेकिन अब उस पर विचार किया जा रहा है। विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि निगम को कई बार पत्र लिखे गए, लेकिन निगम की ओर से यहां पर सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा जा रहे हैं। यहां पर पूर्व सैनिक कल्याण निगम के मई 2022 तक 400 सुरक्षा के जवान लगे हुए थे। विश्वविद्यालय लगभग एक करोड़ रुपये प्रतिमाह भुगतान किया करता था। विश्वविद्यालय ने 50 परसेंट चर्चा करके निगम को 300 सीसीटीवी कैमरा लगाने के लिए ठेका दिया। एक वर्ष हो जाने के बावजूद यहां पर निगम की ओर से सीसीटीवी कैमरा नहीं लगाए गए।

कोट
कुलसचिव सुरेश चंद शर्मा का कहना है कि कुछ सीसीटीवी कैमरे खराब हैं। उन्हें ठीक कराने के लिए जल्द ही नया टेंडर कराया जाएगा। पुरानी फर्म को क्या समस्या आ रही है इस संबंध में भी जानकारी कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed