फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Caught a woman opening a buffalo tied with a peg

खूंटे से बंधी भैंस खोलते महिला को पकड़ा

Thu, 21 Nov 2019 09:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2019 09:54 PM IST
विज्ञापन
Caught a woman opening a buffalo tied with a peg
थाना क्षेत्र के मोढ़ी गांव में बृहस्पतिवार सुबह एक घर के पास खूंटे से बंधी भैंस खोलते वक्त एक महिला को पशुस्वामी ने पकड़ लिया और पुलिस के सुपुर्द कर दिया। महिला की ओर से आए एक ग्रामीण ने झगड़ा शुरू कर दिया। इस पर पुलिस ने उसके खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की है।
विज्ञापन

मोढ़ी गांव निवासी सुभाष चंद्र के घर के दरवाजे पर उनकी भैंस बंधी हुई थी। सुबह करीब 10 बजे एक नाबालिग लड़के के साथ महिला आई और उनकी भैंस खोलने लगी।
सुभाष ने देखा तो उसे पकड़ लिया। महिला ने कहा कि कुछ दिन पहले उसकी भैंस गायब हो गई है। जिसे वह खोज रही है। यह भैंस उसी की है। इसलिए ले जा रही थी। पशुपालक सुभाष का कहना था कि यह उनकी भैंस है और काफी समय से उनके पास है।
विज्ञापन

सुभाष व महिला में कहासुनी होने पर आसपास के ग्रामीण हरपाल सिंह, कप्तान कश्यप, मनीष जादौन, नरेंद्र आदि पहुंच गए। महिला का एक रिश्तेदार भी पहुंच कर झगड़ने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण महिला को पशु चोर बता रहे थे, जबकि महिला अपनी बात पर अड़ी रही। इसी दौरान पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस उक्त महिला को किशोर समेत थाने ले गई।
पशुस्वामी सुभाष चंद्र ने बताया कि उनके दरवाजे पर बंधी भैंस को उक्त महिला चोरी के मंशा से खोलने का प्रयास कर रही थी। उन्होंने इस मामले में पुलिस को तहरीर दी है। बाद में पुलिस ने महिला व किशोर को ग्रामीणों की रजामंदी के बाद छोड़ दिया।

हलका इंचार्ज अरविंद यादव ने बताया कि इस मामले में बकेवर थाना के कुंदनपुर गांव निवासी महिला के रिश्तेदार विष्णु पुत्र दुलारे शांतिभंग की कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed