फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Cattle smuggler with prize of 15 thousand arrested in encounter

Etawah News: 15 हजार का इनामी गोतस्कर मुठभेड़ में गिरफ्तार

Sun, 27 Aug 2023 12:52 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Sun, 27 Aug 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
Cattle smuggler with prize of 15 thousand arrested in encounter
फोटो संख्या 32 पुलिस गिरफ्त में आरोपी। संवाद
विज्ञापन



15 हजार का इनामी गोतस्कर मुठभेड़ में गिरफ्तार
क्रासर
गोतस्करी के मामले में चल रहा था फरार
संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। ऊसराहार थाना पुलिस ने गांव नगला पछाय के पास मुठभेड़ के बाद एक गो तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में उसके पास से एक तमंचा कारतूस बरामद हुए। पकडे़ गए गो तस्कर पर 15 हजार रुपये का इनाम था।

एसएसपी संजय कुमार ने बताया कि ऊसराहार थाना पुलिस ने आठ अगस्त को एक्सप्रेसवे पर गौवंश की तस्करी कर ले जाए जा रहे 34 गोवंश को कंटेनर सहित पकड़ा था। उसमें दो लोगों को पकड़ा गया था। पूछताछ में पकडे़ गए लोगों ने अपने साथियों के नाम बताए थे। उसमें से पुलिस ने आबिद को भी गिरफ्तार किया था। जबकि कल्लू खां निवासी चांदपुर मूसा नगर कानपुर देहात फरार चल रहा था। पुलिस ने उस पर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। पुलिस लगातार उसकी गिरफ्तारी के प्रयास में लगी थी। शुक्रवार रात को एसओ विवेक कुमार सिहं ने पुलिस टीम के साथ गश्त पर थे तभी मुखबिर ने सूचना दी कि एक गो तस्कर नगला पछाय के पास है। इस सूचना पर उन्होने घेराबंदी कर ली पुलिस की भनक लगने पर उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए उसे दबोच लिया। तलाशी में उसके पास से एक तमंचा कारतूस बरामद हुआ। उसे आवश्यक कार्रवाई के बाद जेल भेज दिया गया। कल्लू पर अलग अलग थानों में दस से अधिक मुकदमें दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed