फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   cash - jewelry looted from Saraf

सर्राफ से सवा लाख के नकदी-जेवर लूटे

Sun, 18 Jan 2015 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Sun, 18 Jan 2015 12:15 AM IST
विज्ञापन
cash - jewelry looted from Saraf

पुलिस से बेखौफ लुटेरों ने शनिवार की रात शहर की प्रोफेसर कालोनी में सराफा व्यवसायी से पचास हजार रुपये व करीब 75 हजार के जेवर लूट लिए। सूचना मिलने पर सीओ सहित सिविल लाइन और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन लुटेरों का कोई सुराग नहीं मिला।

विज्ञापन


प्रोफेसर कालोनी निवासी सौरभ वर्मा पुत्र सुभाष चंद्र वर्मा शहर के होमगंज बाजार में ज्वैलर्स की दुकान किए हैं। देर रात दुकान बंद करके अपने स्कूटर से घर जा रहे थे।
विज्ञापन


केके डिग्री कालेज के दूसरे गेट के सामने स्थित गली में उनको लुटेरों ने घेर लिया। वह कुछ समझ पाते, इससे पहले लुटेरों ने हॉकी से उनके सिर और हाथ पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह बचाव के लिए स्कूटर छोड़कर भागे। इस बीच एक लुटेरे ने स्कूटर की डिग्गी से थैला निकाल लिया और सभी लुटेरे भाग निकले। चीख-पुकार सुनकर मोहल्लेवाले मौके पर पहुंचे और सराफा एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ पुलिस को सूचना दी।

सूचना पाकर सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष श्याम सिंह वर्मा अन्य पदाधिकारियों के साथ उनके घर पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। श्याम सिंह वर्मा ने बताया कि थैले में पचास हजार रुपये, करीब तीस ग्राम वजन के सोने के पुराने जेवरात सहित अन्य सामान था।


कुछ देर में सीओ सिटी सिद्धार्थ वर्मा सहित सिविल लाइन और कोतवाली पुलिस भी आ गई। समाचार लिखे जाने तक पुलिस छानबीन में जुटी थी। घर के पास गली में हुई लूट की घटना से किसी करीबी के शामिल होने का अनुमान लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed