{"_id":"6ac28fa0ed957e0a3805ed81","slug":"cash-crunch-rd-payouts-unavailable-at-post-office-etawah-news-c-216-1-etw1012-150835-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकदी का टोटा : डाकघर में नहीं मिल पा रहा आरडी का भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकदी का टोटा : डाकघर में नहीं मिल पा रहा आरडी का भुगतान
Sun, 04 Oct 2026 11:10 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Sun, 04 Oct 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
बकेवर। बकेवर व लखना डाकघर के उपभोक्ताओं को आवर्ती जमा खाते के पूरे होने पर भुगतान नहीं मिल पा रहा है। इससे डाकघर के कई खाता धारक परेशान हैं। उपभोक्ताओं का आरोप है कि अधिकारी माह के अंत में क्लोजिंग की बात कहकर भुगतान रोक देते हैं। वहीं माह के शुरुआती दिनों में नकदी कम जमा होने से नकद भुगतान नहीं मिल पाता है। ऐसे में उपभोक्ताओं को डाकघर के कई दिन चक्कर लगाने पड़ते हैं।
बकेवर डाकघर व लखना डाकघर के खाता धारकों का आरोप है कि उन्हें पिछले पांच-छह दिन से नकद भुगतान नहीं मिल पा रहा है। कस्बा के निवासी छोटन ने बताया कि उनकी आवर्ती जमा खाते की एक पासबुक जो पिछले माह 27 तारीख को पूरी हो गई थी उसका नकद भुगतान नहीं मिल सका है। इसपर उसने धनराशि को अपने खाते में हस्तांतरण करा लिया।
लखना डाकघर से बृहस्पतिवार को वह यह रुपये निकालने गया तो वहां भी मात्र 10 हजार रुपये निकले। पूछने पर बताया गया कि कैश नहीं है। इसी प्रकार से कस्बा निवासी अमजद ने बताया कि उनका एक आवर्ती जमा खाते से नकद भुगतान भी नहीं हो पा रहा है वह इसके लिए दो दिन से चक्कर लगा रहा है।
विज्ञापन
अमृत लाल ने बताया कि उन्हें उनके खाते की पासबुक का भुगतान पिछले माह नहीं मिला था। मोनू की एक आवर्ती जमा का भुगतान भी नकदी न होने के कारण खाते में हस्तांतरित की गई।
बकेवर डाकघर के कार्यवाहक पोस्टमास्टर कौशल किशोर ने बताया कि ग्राहकों को केवाईसी के लिए बुलाया जाता है। केवाईसी के बाद भुगतान दिया जा रहा है। डाकघर में नकद धनराशि की सीमा 60 हजार रुपये है। अगर किसी का अधिक भुगतान है तो एक दिन पहले सूचना पर जिला मुख्यालय से भुगतान मंगवाकर दिया जाता है।
वहीं लखना पोस्टमास्टर उदय प्रताप सिंह ने बताया कि लखना डाकघर में इंटरनेट गड़बड़ होने से समस्या आ रही है। भुगतान की धनराशि अधिक होने पर जिला मुख्यालय से भुगतान मंगाकर दिया जाता है।