फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Cash and jewellery worth Rs 15 lakh stolen from three houses in a single night

Etawah News: एक ही रात में तीन घरों से 15 लाख की नकदी व जेवर चोरी

Thu, 26 Mar 2026 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
Cash and jewellery worth Rs 15 lakh stolen from three houses in a single night
इटावा। चौबिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव नगला खगी में बुधवार की रात शातिर चोरों ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए जमकर तांडव मचाया। चोरों ने सिलसिलेवार तरीके से तीन घरों को अपना निशाना बनाया और वहां से करीब 15 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवर व नकदी समेट ले गए। एक ही रात में हुई इन बड़ी वारदातों से ग्रामीणों में भारी रोष और दहशत का माहौल है।
विज्ञापन




चोरों ने गांव के जयपाल सिंह यादव, रक्षपाल सिंह और अर्जुन सिंह के घरों को निशाना बनाया। शातिर चोर छत और सीढ़ियों के रास्ते घरों में दाखिल हुए।जयपाल सिंह के पुत्र बबलू यादव ने बताया कि पिता की तबीयत खराब होने के कारण मां बाहर सो रही थी। घर में गेट न होने का फायदा उठाकर चोरों ने कमरे में रखे दो बक्सों के ताले तोड़ दिए। यहां से सोने का हार, 10 अंगूठियां, चांदी की करधनी और 1.15 लाख रुपये नकद समेत करीब आठ लाख का माल चोरी हुआ।रक्षपाल सिंह के घर से चोरों ने यहां फिल्मी अंदाज में साड़ी को रस्सी बनाया और जाल के सहारे नीचे उतरे।
विज्ञापन

अलमारी तोड़कर चोरों ने सोने की चेन, झाले, सात अंगूठियां और चांदी के तोड़े पार कर दिए। चोरों अर्जुन सिंह का घर से सोने की चार चूड़ियां, चेन, झुमकी और बक्से में रखे 2 लाख 10 हजार रुपये नकद उड़ा लिए।वारदात का पता गुरुवार सुबह तब चला जब परिवार के लोग सोकर उठे। कमरों के अंदर बिखरा हुआ सामान और टूटे हुए ताले देखकर चीख-पुकार मच गई। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि क्षेत्र में गस्त न के बराबर होने से अपराधियों के हौसले बुलंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष महेंद्र सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। साक्ष्य जुटाने के लिए फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वाड को भी बुलाया गया। टीम ने संदिग्ध ठिकानों और फिंगर प्रिंट्स की जांच की है। थानाध्यक्ष ने बताया कि साक्ष्य संकलन के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। जल्द ही घटना का अनावरण कर आरोपियों को जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed