{"_id":"651c5d674d3281c969009604","slug":"cash-and-jewelery-worth-lakhs-stolen-from-home-in-broad-daylight-etawha-news-c-216-1-etw1001-3545-2023-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: घर से दिनदहाड़े लाखों की नकदी और जेवर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: घर से दिनदहाड़े लाखों की नकदी और जेवर चोरी
Tue, 03 Oct 2023 11:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Tue, 03 Oct 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
जसवंतनगर। कस्बे के एक घर में चोरों ने दिनदहाड़े एक घर से चार लाख रुपये व जेवर पर हाथ साफ कर दिया। जिस समय चोरी की गई, घर के सदस्य बाहर थे। घटना सोमवार देर शाम की बताई गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
मोहल्ला कटरा बुलाकी दास निवासी ममता गुप्ता अपने पुत्र हर्ष के साथ सोमवार शाम करीब पांच बजे भरथना गई थीं। उनका बड़ा पुत्र आयुष बीमारी के चलते कस्बे में एक डॉक्टर के पास दवा लेने गया गया हुआ था। रात करीब साढ़े नौ बजे जब वह घर लौट कर आए तो देखा कि घर की फर्नीचर व गोदरेज की अलमारी में रखे करीब चार लाख रुपये व सोने व चांदी के जेवर चाेर चुरा ले गए।
चोरी की सूचना पर थाना प्रभारी मुकेश कुमार सोलंकी समेत कस्बा इंचार्ज ध्यानेंद्र प्रताप सिंह ने मौका मुआयना किया। कयास लगाए जा रहे हैं कि चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले बदमाश घर की छत से उतरकर कमरों में दाखिल हुए। फिर बंद घर पाकर बदमाशों ने बड़े इत्मीनान से पूरे घर को खंगाला और कीमती सामान बटोर ले गए चोर। पीड़ित परिवार दिनदहाड़े हुई इस चोरी से दहशत में हैं। अभी तक तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है। प्रभारी निरीक्षक मुकेश सोलंकी ने बताया कि मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है, जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द ही चोरी का खुलासा किया जाएगा।